• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जिला परिषद जोधपुर द्वारा पौधशाला विकास के लिए फील्ड प्रशिक्षण आयोजित

District Council Jodhpur organized field training for nursery development - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। जिला परिषद जोधपुर द्वारा आईटीसी मिशन सुनहरा कल, एफईएस एवं आफरी, जोधपुर के सहयोग से महात्मा गांधी नरेगा के तकनीकी अधिकारियों के लिए नर्सरी तकनीकी एवं पौधशाला विकास पर विशेष फील्ड प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला परिषद के अधिशाषी अभियंता (नरेगा) सोहम स्वरूप शर्मा ने पौधशाला नर्सरी कार्य योजना एवं साइट चयन की प्रक्रिया पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। वहीं, आफरी के तकनीकी अधिकारी सादुल राम देवड़ा ने प्रायोगिक प्रशिक्षण के माध्यम से नर्सरी पूर्व तैयारी एवं बीजारोपण की तकनीकों को समझाया। प्रशिक्षण के दौरान प्राकृतिक संसाधनों के महत्त्व, पर्यावरणीय लाभ, शामलात भूमि एवं जलवायु परिवर्तन पर समूह चर्चा की गई। इसके अलावा, एफईएस के विशेषज्ञ संतोष ने पश्चिमी राजस्थान में उगने वाले पौधों एवं घास की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम में सरपंच भंवरलाल, सरपंच पुना राम, सरपंच प्रतिनिधि घंटियाली जगदीश राम, जिला परिषद के सहायक अभियंता (नरेगा) संजय गुप्ता, अब्दुल मोहम्मद, पंचायत समिति के सहायक अभियंता हनुमानराम चौधरी, वोरा राम, वेदप्रकाश शर्मा सहित समस्त तकनीकी अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पौधशाला एवं नर्सरी विकास को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया, जिससे महात्मा गांधी नरेगा के तहत वृक्षारोपण कार्य को अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-District Council Jodhpur organized field training for nursery development
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jodhpur, special field training, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved