• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जिला कलक्टर ने लिया तैयारियों का जायजा

District Collector took stock of the preparations - Jodhpur News in Hindi

-बेहतर व्यवस्थाओं के लिए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश जोधपुर। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने आगामी 20 से 22 मार्च तक जोधपुर में होने वाले राजस्थान इंटरनेशनल एक्सपो की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को संबंधित अधिकारियों की टीम के साथ बस में सवार होकर एयरपोर्ट, डीपीएस चौराहा और ट्रेड फैसिलिटेशन सेंटर बोरानाड़ा आदि का दौरा किया। जिला कलक्टर गुप्ता ने डीपीएस चौराहे पर ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लिया एवं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण तथा जोधपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को अतिशीघ्र कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। बोरानाड़ा स्थित ट्रेड फैसिलिटेशन सेंटर का अवलोकन करते हुए उन्होंने वहां उपस्थित अधिकारियों को विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक सुराणा, नगर निगम (उत्तर) आयुक्त अतुल प्रकाश, पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) विनीत बंसल, जोधपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त नवनीत कुमार, अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर, प्रथम) डॉ. भास्कर विश्नोई, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र के महाप्रबंधक व संयुक्त निदेशक एस एल पालीवाल, जोधपुर विकास प्राधिकरण के उपायुक्त राकेश शर्मा एवं संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-District Collector took stock of the preparations
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jodhpur, district collector, himanshu gupta, rajasthan international expo, jodhpur development authority, abhishek surana, commissioner atul prakash, deputy commissioner of police vineet bansal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved