• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने जी20 रथ को दिखाई हरी झंडी

District Collector Himanshu Gupta flagged off the G20 Rath - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने जी-20 सम्मेलन एवं अंतरराष्ट्रीय मिलेट अनाज वर्ष 2023 विषय पर आधारित थीम के प्रचार प्रसार के लिए शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर से जी-20 रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक बीके द्विवेदी ने बताया कि रथ का उद्देश्य है कि जी-20 एंप्लॉयमेंट वर्किंग ग्रुप सम्मेलन की थीम “वसुधैव कुटुंबकम्“, एक धरती -एक परिवार -एक भविष्य, तथा मिलेट (मोटा) अनाज के फायदों की जानकारी शहर के आम लोगों तक पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह रथ शुक्रवार और शनिवार को पूरे शहर में स्थानीय लोगों के मध्य प्रसिद्ध बाजरा एवं अन्य मोटे अनाज आधारित गीतों के माध्यम से अधिकतम स्थानों पर प्रचार- प्रसार करेगा।
इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक सुराणा, आयुर्वेद विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार सीमा कविया, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (तृतीय) रोहित कुमार, प्रोटोकॉल अधिकारी प्रमोद सीरवी, माडा में अतिरिक्त आयुक्त रेणु सैनी,उपखंड अधिकारी दक्षिण अपूर्वा परवाल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-District Collector Himanshu Gupta flagged off the G20 Rath
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jodhpur, district collector, himanshu gupta flagged off the g-20 chariot, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved