• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उपभोक्ता हितों की सुरक्षा के लिए विभाग सख्त, जोधपुर में पेट्रोल पंपों पर औचक निरीक्षण अभियान जारी

Department Takes Strict Stance to Safeguard Consumer Interests; Surprise Inspection Drive Continues at Petrol Pumps in Jodhpur - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री सुमित गोदारा के निर्देशानुसार विधिक माप विज्ञान अधिनियम, 2009 एवं राजस्थान विधिक माप विज्ञान (प्रवर्तन) नियम, 2011 के तहत जोधपुर जिले में दूसरे दिन भी विभागीय जांच दल द्वारा पेट्रोल पंपों पर व्यापक औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान गठित जांच दल द्वारा जिले के कुल पांच पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपभोक्ताओं को पेट्रोल एवं डीजल की कम आपूर्ति संबंधी शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए तीन पेट्रोल पंपों के नोजल सीज किए गए। जांच में एन.आर. फिलिंग स्टेशन पर एक नोजल से प्रति 5 लीटर आपूर्ति में लगभग 30 मिलीलीटर पेट्रोल कम पाया गया। विभागीय आकलन के अनुसार उक्त नोजल से प्रतिदिन लगभग 300 लीटर पेट्रोल की बिक्री के आधार पर प्रतिदिन करीब 2 लीटर तथा मासिक स्तर पर लगभग 60 लीटर पेट्रोल की कम आपूर्ति की जा रही थी, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 6 हजार रुपए आंकी गई। औचक निरीक्षण के दौरान विभिन्न पेट्रोल पम्पों पर कार्यवाही कर जुर्माना वसूला गया। विभाग ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ता हितों की सुरक्षा एवं सही माप-तौल सुनिश्चित करने के लिए प्रदेशभर में इस प्रकार के निरीक्षण अभियान निरंतर जारी रहेंगे तथा दोषी पाए जाने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Department Takes Strict Stance to Safeguard Consumer Interests; Surprise Inspection Drive Continues at Petrol Pumps in Jodhpur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: petrol pump inspection, legal metrology act 2009, rajasthan consumer affairs, sunit godara, fuel shortage case, petrol pump seizure, consumer rights, jodhpur inspection drive, fuel measurement fraud, rajasthan government action, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved