• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सालावास पुलिया पर अंधेरे ने ली युवक की जान, मुआवजे और आरोपी वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Darkness at Salawas Bridge claimed the life of a young man; villagers protest demanding compensation - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। सालावास पुलिया पर स्ट्रीट लाइट बंद होने से फैले अंधेरे के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों का आरोप है कि हादसे के बाद अस्पताल में शव को सम्मानपूर्वक कपड़े से नहीं ढका गया और उसे सामान्य वार्ड में रखा गया, जिससे लोगों में नाराजगी और बढ़ गई। गुस्साए ग्रामीणों ने सालावास अस्पताल के सामने धरना-प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने हादसे के लिए जिम्मेदार वाहन और उसके चालक की तत्काल गिरफ्तारी, मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा तथा सालावास पुलिया पर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को जल्द चालू कराने की मांग की। सूचना मिलने पर विवेक विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से समझाइश कर रास्ता खुलवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना करने वाले वाहन व चालक की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Darkness at Salawas Bridge claimed the life of a young man; villagers protest demanding compensation
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: darkness, salawas bridge, claimed, villagers, protest demanding, compensation, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved