• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

डांगियावास पुलिस ने 1.130 किलो अफीम का दूध किया जब्त, तस्कर गिरफ्तार

Dangiyawas Police Seize 1.130 kg of Opium Milk; Smuggler Arrested - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। डांगियावास थाना पुलिस और क्राइम स्पेशल टीम (CST) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1.130 किलोग्राम अवैध अफीम का दूध बरामद किया है। डांगियावास थाना अधिकारी राजूराम काला ने बताया कि रामनगर सालवा कलां क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के लिए डांगियावास थाना पुलिस और CST की संयुक्त टीम ने आरोपी नाथूराम के ठिकाने पर दबिश दी। पुलिस टीम को देखकर एक व्यक्ति हाथ में सामान लेकर मौके से भागने लगा। पुलिस जाब्ते ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी का पीछा किया और चारों तरफ से घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद सामान में 1.130 किलोग्राम अवैध अफीम का दूध मिला। पुलिस ने मादक पदार्थ को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान नाथूराम (45) पुत्र खींयाराम, जाति जाट, निवासी रामनगर सालवा कलां के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब मादक पदार्थ की तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और इसके स्रोत के संबंध में पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dangiyawas Police Seize 1.130 kg of Opium Milk; Smuggler Arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jodhpur news, dangiyawas police, opium seizure, drug trafficking, rajasthan police, cst team, ndps act, nathuram arrested, illegal narcotics, ramnagar salwa kalan, anti-drug operation, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved