• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

MDM अस्पताल में अचानक पहुंचे अधिकारियों के सामने फूटा संविदा कर्मचारियों का दर्द, प्रिंसिपल सेक्रेटरी ने दिया राहत का भरोसा

Contract employees anguish erupted before officials who suddenly arrived at MDM Hospital - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। संभाग के सबसे बड़े मथुरादास माथुर (MDM) अस्पताल में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रिंसिपल सेक्रेटरी गायत्री राठौड़ के औचक निरीक्षण के दौरान उस समय माहौल गरमा गया, जब 'निविदा नर्सेज एवं पैरामेडिकल कर्मचारी बचाओ संघर्ष समिति' के बैनर तले दर्जनों कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। "कार्यमुक्त करने से परिवारों के सामने खड़ा हुआ रोजी-रोटी का संकट"प्रदर्शन कर रहे नर्सेज और पैरामेडिकल स्टाफ ने प्रिंसिपल सेक्रेटरी के सामने अपनी पीड़ा रखते हुए कहा कि वे पिछले कई वर्षों से पूरी निष्ठा के साथ अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। कोरोना काल से लेकर हर विपरीत परिस्थिति में उन्होंने मरीजों की सेवा की है। इसके बावजूद, लंबे समय से कार्यरत इन संविदा कर्मियों को अचानक कार्यमुक्त किए जाने से अब उनके परिवारों के सामने गंभीर आर्थिक और रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। कर्मचारियों की मुख्य मांगें:
विगत वर्षों से कार्यरत सभी निविदा नर्सेज और पैरामेडिकल स्टाफ की सेवाएं निरंतर जारी रखी जाएं।
चिकित्सा विभाग में रिक्त पदों पर इन अनुभवी कर्मचारियों का उचित समायोजन (Adjustment) किया जाए।
प्रिंसिपल सेक्रेटरी गायत्री राठौड़ ने संवेदनशीलता से सुनी समस्या
अस्पताल परिसर में प्रदर्शन की सूचना मिलते ही प्रिंसिपल सेक्रेटरी गायत्री राठौड़ तुरंत प्रदर्शनकारी कर्मचारियों के बीच पहुंचीं। उन्होंने वीआईपी कल्चर से दूर हटकर बेहद संवेदनशीलता के साथ संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों की पूरी बात और उनकी समस्याओं को सुना।
कर्मचारियों की जायज मांगों को देखते हुए प्रिंसिपल सेक्रेटरी ने उन्हें आश्वस्त किया कि विभाग उनके अनुभव और सेवाओं को ध्यान में रखते हुए नियमों के दायरे में सकारात्मक कदम उठाएगा। समाधान का ठोस भरोसा मिलने के बाद कर्मचारियों ने अपना विरोध प्रदर्शन समाप्त किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Contract employees anguish erupted before officials who suddenly arrived at MDM Hospital
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mdmhospitaljodhpur, nursesprotest, gayatrirathoreias, healthcareworkers rights, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved