• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दुबई से रची गई साजिश : छात्रनेता ने दिलवाई सुपारी, जोधपुर में फायरिंग से कांपी सड़क

Conspiracy hatched from Dubai: Student leader got the contract, road shook due to firing in Jodhpur - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। शहर में सोमवार देर रात हुई फायरिंग की गूंज अब दुबई तक जा पहुंची है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दुबई में बैठे छात्रनेता जेठू सिंह ने पुरानी रंजिश के चलते सुपारी देकर युवक पर हमला करवाया। इस हमले में गोली पीड़ित दिगंबर सिंह की रीढ़ की हड्डी में फंस गई, जिसे निकालने के लिए ऑपरेशन किया जाएगा। बीजेएस कॉलोनी निवासी दिगंबर सिंह पर देर रात करीब 11:50 बजे पावटा बी रोड स्थित हनवंत गार्डन के सामने फायरिंग की गई। हमलावरों ने कार रुकवाकर दिगंबर पर गोली चला दी, जो कंधे के पास से होते हुए उसकी स्पाइनल कॉर्ड में जा फंसी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए, लेकिन सीसीटीवी फुटेज में दोनों हमलावर भागते हुए नजर आए। सूचना मिलते ही महामंदिर थानाधिकारी और प्रशिक्षु आईपीएस हेमंत कलाल मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम भी बुलाई गई और साक्ष्य जुटाए गए।
पुलिस ने इस मामले में 5 संदिग्धों को हिरासत में लिया और पूछताछ की। जांच में पता चला कि छात्रनेता जेठू सिंह ने दुबई जाने से पहले ही इस हमले की योजना बना ली थी। उसने बदमाशों को सुपारी देकर दिगंबर को निशाना बनाने के निर्देश दिए थे। दुबई से ही वह लगातार आरोपियों के संपर्क में था और सही वक्त देखकर फायरिंग करवाई।
20 अगस्त को रातानाडा भाटी चौराहा पर छात्रनेता जेठू सिंह पर 3 नंबर हॉस्टल में हमला हुआ था। उस घटना में दिगंबर सिंह समेत कई लोगों ने जेठू पर लोहे के पाइप से हमला कर उसे बेरहमी से पीटा था। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस हमले में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, जहां से हाल ही में दिगंबर सिंह जमानत पर रिहा हुआ था।
छात्रनेता के गुर्गों ने उसकी गतिविधियों पर नजर बनाए रखी और मौका मिलते ही सोमवार रात फायरिंग कर दी। पुलिस अब मुख्य आरोपी और हमलावरों की तलाश में जुटी है।
क्राइम के इस हाई-प्रोफाइल मामले में जल्द ही और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Conspiracy hatched from Dubai: Student leader got the contract, road shook due to firing in Jodhpur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: conspiracy, hatched, dubai, student, leader, contract, road shook, firing, jodhpur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved