• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पुलिस दिवस पर कमिश्नर कविराज का बड़ा बयान : वेलफेयर, हेल्थ और नशा मुक्ति पर फोकस...थानों में स्वागत कक्ष

Commissioner Kaviraj Major Statement on Police Day : Focus on Welfare, Health, and De-addiction... Welcome Rooms in Police Stations - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। पुलिस दिवस के अवसर पर पुलिस कमिश्नर कविराज ने पुलिस कर्मियों के वेलफेयर और स्वास्थ्य को लेकर अहम जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस दिशा में एम्स के साथ समझौता (टाई-अप) किया जा रहा है, जिससे पुलिसकर्मियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।कमिश्नर ने जोधपुर में बढ़ती नशे की समस्या पर चिंता जताते हुए कहा कि यह एक गंभीर मुद्दा बनता जा रहा है। उन्होंने बताया कि डी-एडिक्शन सेंटर का अधिक प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे और इस दिशा में ऊर्जा लगाई जाएगी।उन्होंने यह भी कहा कि एम्स और जोधपुर पुलिस मिलकर इस क्षेत्र में कई सकारात्मक और प्रभावी कदम उठा सकते हैं, जिससे समाज को लाभ मिलेगा। जोधपुर पुलिस की नई पहल : थानों में हाईटेक स्वागत कक्ष, जनता को मिलेगी तुरंत ऑनलाइन सुविधा
जोधपुर। पुलिस ने राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर आमजन को बेहतर और पारदर्शी सेवाएं देने के लिए एक बड़ी पहल शुरू की है। पुलिस आयुक्त शरत कविराज के निर्देशन में शहर के सभी थानों में आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्वागत कक्षों का नवीनीकरण किया जा रहा है। इन कक्षों में कंप्यूटरीकृत सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे और सीसीटीएनएस के जरिए ऑनलाइन शिकायत व एफआईआर दर्ज करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे लोगों को तुरंत ई-रिसिप्ट भी मिलेगी।इसके साथ ही “राजकॉप सिटीजन ऐप” के माध्यम से शिकायत दर्ज करना, प्रगति जानना और आपातकालीन सहायता प्राप्त करना आसान बनाया गया है। पुलिस ने जन सहभागिता बैठकों के जरिए नागरिक सुरक्षा, नशामुक्ति और साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता भी बढ़ाई।इस पहल से पुलिस और जनता के बीच विश्वास मजबूत होने के साथ सुरक्षा व्यवस्था और अधिक प्रभावी बनने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Commissioner Kaviraj Major Statement on Police Day : Focus on Welfare, Health, and De-addiction... Welcome Rooms in Police Stations
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: commissioner kaviraj, major statement, police day, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved