जोधपुर। राज्य के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया मंगलवार को 150 साल पुराने ओसवाल समाज के स्कूल के एक कार्यक्रम में शामिल होने जोधपुर पहुंचे। कटारिया ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि यह स्कूल जोधपुर का ऐतिहासिक स्कूल है और जोधपुर का लगभग हर इंसान इस स्कूल में पढ़ा है। अब इस स्कूल का नवीनीकरण किया जा रहा है। बदलते परिवेश में बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार भी मिलने चाहिए। शिक्षा के साथ संस्कार का बहुत महत्व है, उम्मीद है ये स्कूल यहां पढऩे वाले विद्यार्थियों को शिक्षा व संस्कार उपलब्ध कराएगा।
बोरूंदा में पेड़ काटने का विरोध करने वाली ललिता के जलने के प्रकरण पर कटारिया ने कहा कि इसमें जांच चल रही है। विधानसभा में भी ये मुद्दा उठ चुका है। हम जयपुर से लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। अब तक कहा जा रहा था कि उसे जलाया गया है और अब कहा जा रहा है कि वह खुद जली थी। जांच के बाद सब साफ हो जाएगा। कांग्रेस की ओर से इस घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान के जवाब में गृहमंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार को एक कागज पर अपने और हमारे कार्यकाल में घटी घटनाओं को लिख लेना चाहिए। इससे उन्हें अपने सवालों के जवाब मिल जाएंगे।
आगे तस्वीरों में देखें...
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope