• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 24 को जोधपुर दौरे पर रहेंगे, तैयारियों में जुटा प्रशासन

Chief Minister Bhajanlal Sharma will be on Jodhpur tour on 24th, administration busy in preparations - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य और विधि परामर्शी एवं न्याय विभाग मंत्री जोगाराम पटेल ने शनिवार को अपने जोधपुर प्रवास के दौरान सर्किट हाउस में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आगामी 24 जनवरी को प्रस्तावित दौरे की तैयारियों एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक ली।

बैठक में जोगाराम पटेल ने विभिन्न व्यवस्थाओं एवं तैयारियों के लिए संबंधित अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ज़िला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे के लिए प्रशासनिक स्तर पर किए जा रहे व्यापक प्रबंधों एवं तैयारियों सहित तमाम इंतजाम के बारे में जानकारी दी। इस दौरान ज़िला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. धीरज कुमार सिंह, जोधपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त उत्साह चौधरी, डीसीपी (पूर्व) डॉ. अमृता दुहन, डीसीपी (पश्चिम) गौरव यादव, नगर निगम (दक्षिण) आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला, नगर निगम (उत्तर) आयुक्त अतुल प्रकाश, अतिरिक्त ज़िला कलेक्टर (प्रथम ) जयनारायण मीणा, अतिरिक्त ज़िला कलेक्टर (द्वितीय) संजय कुमार वासु सहित संबंधित विभागों के अधिकारिगण उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chief Minister Bhajanlal Sharma will be on Jodhpur tour on 24th, administration busy in preparations
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jodhpur, parliamentary affairs, law and legal affairs, legal counsel, justice department minister, jogaram patel, district administration officials, circuit house, chief minister bhajan lal sharma, visit preparations, meeting, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved