• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन सम्पन्न, राहुल गांधी का पुतला दहन

BJP Protest Concludes Against Indecent Remarks on PM and Home Minister; Rahul Gandhis Effigy Burnt - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। भाजपा जोधपुर ग्रामीण दक्षिण के तत्वावधान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में आज विशाल विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। भाजपा जोधपुर ग्रामीण दक्षिण के जिलाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पावटा बी रोड से जिला कलेक्ट्रेट, जोधपुर तक विरोध रैली निकाली। इस दौरान राहुल गांधी का पुतला दहन कर विरोध दर्ज करवाया गया। जिला अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी ने अपने संबोधन में कहा कि देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर की गई अभद्र टिप्पणी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रहित एवं संगठन की मर्यादा के लिए सदैव तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार जनता का ध्यान मूल मुद्दों से भटकाने का प्रयास कर रही है, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता हर स्तर पर इसका लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की एकजुटता और अनुशासन को भाजपा की सबसे बड़ी ताकत बताया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जयकिशन पंचारिया, छोटू सिंह राठौड़, माधुसिंह मेरासिया, जिला महामंत्री डॉ. यशपाल गोधा, शिवराम ग्वाला, जिला मंत्री वीरेंद्र गोदारा, माणक सिंह राजपुरोहित, जिला प्रवक्ता उम्मेद सिंह भाटी, कमलेश चौधरी, अल्पसंख्यक प्रदेश उपाध्यक्ष सिकंदर बख्श, पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुरेश बाबल, जिला के मंडल अध्यक्ष डॉ. कमल किशोर डागा, बलवीर सिंह तापु, प्रकाश सोनी, दिनेश राजपुरोहित, सूरजभान विश्नोई, गंगाराम डांगी, माधोसिंह राठौड़, गोविंद टाक, राकेश विश्नोई एवं अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष अयूब खान सहित जिला संगठन के राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला, मंडल एवं मोर्चा पदाधिकारियों तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP Protest Concludes Against Indecent Remarks on PM and Home Minister; Rahul Gandhis Effigy Burnt
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp protest jodhpur, narendra modi, amit shah, rahul gandhi effigy burning, political protest rajasthan, bjp workers rally, jodhpur news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved