• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिलाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 1.326 किलो अफीम दूध जब्त, दंपती गिरफ्तार

Bilara Police Launch Major Operation : 1.326 kg of Raw Opium Seized; Couple Arrested - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। जोधपुर ग्रामीण जिले के बिलाड़ा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.326 किलोग्राम अफीम दूध बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई 17 अप्रैल को विशेष अभियान के तहत की गई। जिला पुलिस अधीक्षक पी.डी. नित्या ने बताया कि पुलिस मुख्यालय जयपुर व जोधपुर रेंज के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलाड़ा और पीपाड़ शहर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर दबिश दी। कार्रवाई में भंवरलाल (56) पुत्र शंकरलाल और उसकी पत्नी मायाबाई (42) निवासी मलारगढ़, जिला मंदसौर (मध्यप्रदेश) को गिरफ्तार किया गया। दोनों लंबे समय से मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.326 किलो अवैध अफीम दूध जब्त कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18 में मामला दर्ज किया है। साथ ही अफीम की खरीद-फरोख्त के नेटवर्क को लेकर आगे जांच जारी है।
इस कार्रवाई में पीपाड़ शहर थानाधिकारी खेताराम के नेतृत्व में गठित टीम की अहम भूमिका रही। टीम में बिलाड़ा थानाधिकारी भंवरलाल सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने भी सहयोग किया। उत्कृष्ट कार्य के लिए संबंधित पुलिसकर्मियों को जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bilara Police Launch Major Operation : 1.326 kg of Raw Opium Seized; Couple Arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bilara police, launch major operation, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved