• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बालेसर नगरपालिका चेयरमैन 65 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगें हाथों गिरफ्तार

Balesar municipality chairman arrested red-handed taking bribe of Rs 65,000 - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने शनिवार को कार्यवाही करते हुए बालेसर सत्ता नगर पालिका के चेयरमैन रेवतराम को परिवादी से 65 हजार रुपए रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी टीम ने उसके आवास और अन्य ठिकानों पर छापेमारी करके तलाशी ली है। भ्रष्टाचार के और सबूत जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी ने बताया कि एसीबी की जोधपुर इकाई को दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया था कि परिवादी को उसके कब्जेशुदा भूखंड का पट्टा जारी करने की एवज में रेवतराम तत्कालीन सरपंच ग्राम पंचायत बालेसर सत्ता एवं वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा 1 लाख रुपए की रिश्वत मांग कर परेशान किया जा रहा है। इस पर एसीबी जोधपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस हरेंन्द्र महावर के सुपरवीजन में एसीबी जोधपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया गया। एसीबी टीम ने शनिवार को सुनिता कुमारी द्वारा ने पुलिस निरीक्षक मनीष वैष्णव एवं टीम के अन्य सदस्यों के साथ ट्रेप कार्यवाही करते हुए रेवत राम पुत्र चुन्नीलाल निवासी गुमानियों का बेरा, बालेसर सत्ता को 65 हजार रुपए रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस हरेन्द्र महावर के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल-फ्री हैल्पलाईन नं. 1064 एवं वाट्सएप हैल्पलाईन. 94135-02834 पर किसी भी सरकारी कार्यालय के भ्रष्टाचार की शिकायत की जा सकती है। एसीबी उस पर तुरंत कार्यवाही करेगी। जायज काम को भी करवाने का प्रयास किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Balesar municipality chairman arrested red-handed taking bribe of Rs 65,000
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jodhpur, acb, revatram, chairman, balasar satta municipality, \r\nbribe, complainant, raid, residence, corruption, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved