• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बालेसर : भारतमाला पर भीषण सड़क हादसा; ट्रक से टकराई कार, लुधियाना से घूमने आ रहा दंपति गंभीर घायल

Balesar : Horrific Road Accident on Bharatmala Expressway, Car Collides with Truck, Couple from Ludhiana Seriously Injured - Jodhpur News in Hindi

बालेसर (जोधपुर)। बालेसर क्षेत्र में भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया, जिसमें पंजाब से घूमने आ रहा एक दंपति गंभीर रूप से घायल हो गया। कार और ट्रक की भीषण भिड़ंत में पति-पत्नी के पैरों में फ्रैक्चर आया है, हालांकि राहत की बात यह रही कि कार में सवार दोनों बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं। लुधियाना से जोधपुर आ रहा था परिवार : पंजाब के लुधियाना निवासी सौरभ कपूर अपनी पत्नी अकल कपूर, दो बच्चों और कुछ दोस्तों के साथ कार से जोधपुर घूमने आ रहे थे। इसी दौरान भारतमाला सड़क पर उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार में आगे बैठे सौरभ कपूर और उनकी पत्नी अकल कपूर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और दोस्तों ने पहुंचाई मदद : हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। साथ में दूसरी गाड़ी में चल रहे दोस्तों और स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत रेस्क्यू शुरू किया। घायलों को बड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी से निकालकर बालेसर के जोधपुर हॉस्पिटल पहुंचाया गया। कार में पीछे बैठे दोनों बच्चे इस हादसे में बाल-बाल बच गए, जिन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया।
जोधपुर किया गया रेफर : बालेसर अस्पताल में डॉ. अर्जुनसिंह इंदा ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। डॉ. इंदा ने बताया कि दंपति के पैरों में गंभीर फ्रैक्चर और शरीर पर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें उच्च स्तरीय उपचार के लिए जोधपुर के बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Balesar : Horrific Road Accident on Bharatmala Expressway, Car Collides with Truck, Couple from Ludhiana Seriously Injured
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: balesar, horrific road accident, bharatmala expressway, car collides, truck, couple, ludhiana, seriously, injured, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved