• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जेएनवीयू में गुंडागर्दी के खिलाफ फूटा आक्रोश, विद्यार्थी संगठनों ने किया विरोध-प्रदर्शन

Anger erupts against hooliganism at JNV University, student organizations hold protests - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। राजस्थान सरकार के संरक्षण में जेएनवीयू में बढ रही गुण्डागर्दी के खिलाफ आज गुस्सा फूट पङा, जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय नया परिसर के मुख्य द्वार पर विभिन्न संगठनों से जुङे सैकङों कार्यकर्ताओं ने दिन भर विरोध-प्रदर्शन किया और "विद्यार्थी सुरक्षा एवं अधिकार सभा" का आयोजन किया। दो दिन पूर्व जेएनवीयू के छात्रावास में घुस कर एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने एक दलित छात्र पर प्राणघातक हमला बोला जिसका उपचार मथुरादास माथुर अस्पताल में चल रहा हैं,इस घटना के बाद विद्यार्थियों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया और गुंडा-तत्त्वों की गिरफ़्तारी की मांग को लेकर एसएफआई सहित विभिन्न संगठन आंदोलन पर उतर गए। सभा के शुरुआत में वारदात के समय मौजूद रहे छात्र कमलेश ने पूरी घटना के बारे में बताया। सभा को सम्बोधित करते हुए सोशल एक्टिविस्ट किशन खुडिवाल ने कहा कि जेएनवीयू नया परिसर छात्रावास में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं द्वारा दलित विद्यार्थी के साथ की गई मारपीट निंदनीय एवं चिंताजनक हैं, विश्वविद्यालय एवं पुलिस प्रशासन को विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने की ज़रूरत हैं,इस मौके पर बोलते हुए दलित शोषण मुक्ति मंच (डीएसएमएम) के राज्य संयोजक एडवोकेट किशन मेघवाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने गुर्गों को गुंडागर्दी करने का लाइसेंस जारी कर दिया हैं अतः इनके लिए कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करना आम बात हो गई हैं, हमें अपनी संगठित ताकत से इनका डटकर मुकाबला करना होगा।
युवानेता इंद्रजीत गुडा ने कहा कि जेएनवीयू में गुंडागर्दी के खिलाफ आम विद्यार्थी को लामबंद होने की आवश्यकता हैं विद्यार्थियों की राजनीतिक चेतना का विकास करते हुए जाति आधारित शोषण के खिलाफ मजबूती से लड़ने की आवश्यकता हैं।
शोधार्थी शैलेष मोसलपुरिया ने शैक्षणिक परिसर को तनावमुक्त और भयमुक्त बनाने पर जोर देते हुए जेएनवीयू प्रशासन की लापरवाही और संवेदनहीनता को आङे हाथों लिया।
सभा को एसएफआई जोधपुर जिला सह संयोजक महेंद्र मेघवाल, मुकेश कटारिया, पूर्व राज्य सचिव एसएफआई महिपाल सिंह, मोहन लाल पारखी, एडवोकेट कमलेश राठौड़, एडवोकेट जोगराज सिंह , भीम आर्मी के आनंदपाल चौहान, लखपत राज मेघवाल, जीतू भील, अक्षय मेघवाल ने भी संबोधित किया।
सभा के दौरान पुलिस प्रशासन के उच्चाधिकारी सुनील के पंवार एवं छवि सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी सभास्थल पर पहुँचे, उन्होंने आंदोलनकारियों के साथ वार्ता करते हुए मुख्य अभियुक्त सहित दो आरोपियों की गिरफ़्तारी का ऐलान किया एवं अन्य आरोपियों को जल्द ही गिरफ़्तार करने का आश्वासन दिया, उन्होंने विश्वविद्यालय में भय-मुक्त शैक्षणिक माहौल कायम करने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर सहमति बनी।
प्रदर्शन एवं सभा के दौरान सोहन जुगटिया , सी. आर. खांबू, लक्ष्मण , छगन , दुष्यंत भाटी, तरूण, भंवर, पवन , कुलदीप, प्रकाश, कैलाश प्रसाद बामणिया , भूपेन्द्र बोस, दिनेश, मयंक, शंभूराम, गोमाराम, ओमाराम, सुरेश, नवीन, कैलाश, छोटूराम ऐम्पा, बाबू हिराणी, अशोक मेघवाल, लक्ष्मण, अशोक भील, लखन, रमेश गोदावत, अशोक जोया, सुरेश परिहार, गौतम कुंशल, रमेश मेघवाल, राजेंद्र समेत अनेक विद्यार्थी उपस्थित रहे।
सीकर के सांसद काॅमरेड अमराराम ने अस्पताल जा कर पीड़ित छात्र से मुलाकात की
आज जोधपुर आए सांसद काॅमरेड अमराराम ने जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती छात्र कमल किशोर का स्वास्थ्य जाना और बहादुरी के साथ डटे रहने हेतु हौसलाअफजाई की, काॅमरेड अमराराम ने राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था की निंदा करते हुए गुंडा-तत्त्वों पर लगाम लगाने की माँग की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Anger erupts against hooliganism at JNV University, student organizations hold protests
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jodhpur, jnv university, hooliganism, protests, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved