• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अतिरिक्त जिला कलक्टर ने किया औचक निरीक्षण

Additional District Collector did a surprise inspection - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम दीप्ति शर्मा ने मंगलवार सूचना केंद्र स्थित सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी प्रवीण प्रकाश चौहान ने कार्यालय की कार्य प्रणाली के बारे में अवगत करवाया। साथ ही, विभाग द्वारा प्रशासन एवं राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का करवाएं जा रहे प्रचार-प्रसार की भी जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान शर्मा ने कार्यालय की साफ-सफाई, विभिन्न दस्तावेजों की जांच, रखरखाव की व्यवस्था सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही, सभी कार्मिकों को कार्यालय में तय समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए। शर्मा ने कार्यालय में चल रहे मरम्मत कार्यों, रंग रोगन, नवीन लाइब्रेरी बिल्डिंग, ऑडिटोरियम सहित अन्य कार्यों का जायजा लिया। साथ ही, कार्य उपरांत कार्यालय को व्यवस्थित करने के भी निर्देश दिये है।
इस दौरान उन्होंने सूचना केंद्र में नागरिकता शाखा का भी निरीक्षण किया। एवं लंबित प्रकरणों सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही, उन्होंने दस्तावेजों की जांच कर लंबित प्रकरणों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Additional District Collector did a surprise inspection
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jodhpur, additional district collector first, deepti sharma, information and public relations office, surprise inspection, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved