• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रशासन गांव के संग अभियान : 30 वर्ष बाद राजस्व रिकॉर्ड में नाम का हुआ शुद्धिकरण

Abhiyan with village administration: After 30 years the name in the revenue record was rectified - Jodhpur News in Hindi

-कार्यसिद्धि पर प्रसन्न मुद्रा में घर लौटे गोमदराम और भैराराम

जोधपुर। राज्य सरकार द्वारा आमजन को महंगाई से राहत देने और जन कल्याणकारी योजनाओं सर्वस्पर्शी और समावेशी पहुंच सुनिश्चित करने के लिए महंगाई राहत कैंप और प्रशासन गांव के संग अभियान का आयोजन प्रदेश भर में किया जा रहा हैं। पंचायत समिति ओसियां की ग्राम पंचायत नेवरा रोड प्रशासन गांव के संग शिविर उपस्थित नेवरा रोड निवासी गोमदराम एवं भैराराम पुत्र स्वर्गीय देदाराम ने बताया कि आज से 30 वर्ष पूर्व हमने जमीन खरीदी थी उस समय खाते में हम दोनों भाईयों के नाम में अशुद्धि रह गई थी। मेरा नाम गोविन्दराम और मेरे भाई का नाम मुराराम दर्ज हो गया था। इसमें शुद्धिकरण करवाने के लिए लम्बे समय से प्रयास कर रहे थे। आज प्रशासन गावों के संघ अभियान मे हम दोनों भाइयों ने उपखण्ड अधिकारी ओसिया राजीव शर्मा को परिवाद पेश किया तो उन्होंने राजस्व विभाग को निर्देशित किया।
राजस्व विभाग के तहसील प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए हम दोनों भाइयों के राजस्व रेकर्ड में हाथों-हाथ शुद्धिकरण करके राहत सुनिश्चित करवाई।
हमारी वर्षों की समस्या का तत्काल समाधान निकालने लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार एवं समूचे प्रशासन का हृदय से आभार प्रकट करते हैं।
दोनों भाई वर्षों का काम हाथों हाथ करवा कर खुशी - खुशी अपने निवास को लौट गए। उनके मुखमंडल पर संतोष और प्रसन्नता का मिश्रण स्पष्ट रुप से झलक रहा था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Abhiyan with village administration: After 30 years the name in the revenue record was rectified
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jodhpur, inflation relief camp, campaign with administration village, chief minister ashok gehlot, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved