• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दो गुटों के बीच विवाद ने लिया फिल्मी रूप वीडियो वायरल, सड़क पर दौड़ाई तेज रफ़्तार से गाड़ियां

A dispute between two groups took a filmy turn; a video went viral, with vehicles speeding down the road. - Jodhpur News in Hindi

युवकों की पिटाई के बाद भागे बदमाशों की गाड़ी ट्रक से टकराई वही 5 घायलो को जोधपुर MDM अस्पताल किया रेफर जोधपुर। जोधपुर ग्रामीण के ओसियां थाना क्षेत्र में दो गुटों के बदमाशों के बीच विवाद का मामला सामने आया है।जोधपुर ग्रामीण जिले के ओसिया थाना क्षेत्र में रविवार रात दो गुटों के बीच आपसी विवाद ने फिल्मी रूप ले लिया। लेनदेन को लेकर चल रहे झगड़े में एक गुट के बदमाशों ने दूसरे गुट के युवक का पीछा कर उस पर हमला बोल दिया। ओसिया बाजार और आसपास की सड़कों पर बोलरो कैंपर और पिकअप गाड़ियां तेज रफ्तार में दौड़ती रहीं। अचानक हुई इस वारदात से लोग सहम गए। दरअसल रात करीब 10 बजे रावल सिंह जोधपुर जाने के लिए रवाना हुआ था। तभी चाडी चौराहे के पास दुर्गसिंह और उसके साथियों ने उसे देख लिया। उन्होंने अपनी गाड़ियों से पीछा किया और बिगमी के करीब रावल सिंह पर हमला कर दिया। हमले में रावल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान भागते वक्त हमलावरों की दूसरी गाड़ी आगे चल रहे गाजर से भरे टेंपो ट्रक से टकरा गई। हादसे में पांच बदमाश चोटिल हुए।
हादसे में कैम्पर गाड़िया भी ट्रक से टकराने की वजह से क्षतिग्रस्त हो गई। बदमाशों ने चाडी चौराहे से पीछा शुरू किया और तेज रफ्तार में गाड़ियां भगाईं। रास्ते में तोड़फोड़ और लहराते वाहनों से कई लोग डरे-सहमे रहे। थोब बारा फांटा के पास बदमाशों केगाड़ी गाजर के ट्रक से टकरा गया।
भिड़ंत के बाद जबरदस्त मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों में रावल सिंह के अलावा पुखराज (30) पुत्र भींयाराम निवासी घेवड़ा, ओमपाल सिंह (30) पुत्र उमेश सिंह निवासी बुचेटी, भगवान सिंह (28) पुत्र उम्मेद सिंह, रमेश (30) पुत्र भंवराराम और देवेंद्र सिंह (24) पुत्र कालूसिंह निवासी कपूरिया फांटा शामिल हैं। पुखराज की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को पहले ओसिया के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से जोधपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने रावल सिंह के पर्चा बयान के आधार पर दुर्गसिंह व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं टेंपो चालक ने भी गाड़ी को नुकसान पहुंचाने और सड़क हादसे के मामले में रिपोर्ट दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-A dispute between two groups took a filmy turn; a video went viral, with vehicles speeding down the road.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dispute, between, two groups, filmy turn, video, went viral, vehicles, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved