• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

निराश्रितों के लिए विशेष रेस्क्यू अभियान में 82 आश्रयहीन असहायों प्रभुजनों का किया पुनर्वास

82 homeless helpless people were rehabilitated in a special rescue campaign for the destitute - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एवं अपना घर आश्रम के संयुक्त तत्वाधान में राज्य में 13 से 19 अक्टूबर तक आश्रयहीन, असहाय एवं बीमार व्यक्तियों के पुनवार्स के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस आयोजन का उदेश्य निराश्रितों, आश्रयहीन बीमार व्यक्तियों का उपचार करना एवं उनको सहायता प्रदान करना है। अपना घर आश्रम जोधपुर के प्रभारी महादेव झंवर से प्राप्त जानकारी अनुसार मनमीत कौर, संयुक्त निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग जोधपुर ने बताया कि जिले में दिनांक 14 एवं 15 अक्टूबर को बिन वारिस आश्रयहीन, असहाय, बीमार एवं पीड़ित व्यक्तियों के पुनवार्स के लिए अपना घर आश्रम के सहयोग से विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें जिले में सार्वजनिक स्थलों पर आश्रयहीन, असहाय, बीमार एवं लावारिस 82 व्यक्तियों (प्रभुजनों) को रेस्क्यू कर अपना घर आश्रम में प्रवेश दिलवाया गया।जहां उनको निःशुल्क आश्रय, चिकित्सा, भोजन, वस्त्र एवं जीवनयापन की समस्त सेवाएं उपलब्ध करवाई जायेगी। अपना घर आश्रम जोधपुर प्रभारी महादेव झंवर ने बताया कि इस आयोजन के तहत अपना घर आश्रम द्वारा चिह्नित निराश्रितों के स्वास्थ्य,भोजन और अन्य आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा नियमित स्वास्थ्य जांच भी कराई जाएगी ताकि उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का समुचित ध्यान रखा जा सके।
आश्रम की ओर से सभी समाजसेवी सामाजिक संगठनों और जनमानस से अनुरोध है कि यदि आपको कहीं भी असहाय बीमार आश्रयहीन लावारिस हालत में नजर आते है तो उन्हे चिह्नित कर उनकी सूचना अपना घर आश्रम देने की कृपा करे जिससे उनको रेस्क्यू कर उनका उपचार किया जा सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-82 homeless helpless people were rehabilitated in a special rescue campaign for the destitute
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jodhpur, apna ghar ashram, incharge mahadev jhanwar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved