• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जुलाई में 17 जोड़ी ट्रेनों में लगेंगे 40 अतिरिक्त कोच, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

40 Additional Coaches to be Added to 17 Pairs of Trains in July; Passengers to Get Major Relief - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। ट्रेनों में लगातार बढ़ती यात्रियों की संख्या और लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने जुलाई माह के दौरान यात्रियों को राहत देने के लिए 17 जोड़ी ट्रेनों में कुल 40 अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था 1 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक अस्थायी रूप से लागू रहेगी। अतिरिक्त डिब्बे लगाए जाने से एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी में सीटों की उपलब्धता बढ़ेगी तथा यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना भी बढ़ेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि अतिरिक्त कोचों में एसी, शयनयान (स्लीपर) और सामान्य श्रेणी के डिब्बे शामिल हैं। इन डिब्बों के जुड़ने से लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को लाभ मिलेगा और प्रतीक्षा सूची का दबाव कम होगा। रेलवे प्रशासन के अनुसार ट्रेन संख्या 22977/22978 जयपुर–जोधपुर इंटरसिटी सुपरफास्ट में एक फर्स्ट कम सेकंड एसी तथा एक एसी थ्री टियर कोच जोड़ा जाएगा। 14801/14802 जोधपुर–इंदौर एक्सप्रेस और 12465/12466 इंदौर–भगत की कोठी रणथंभौर सुपरफास्ट में दो-दो स्लीपर तथा तीन-तीन सामान्य श्रेणी के अतिरिक्त डिब्बे लगाए जाएंगे।
इसी प्रकार 14853/14854, 14863/14864 और 14865/14866 जोधपुर–वाराणसी मरुधर एक्सप्रेस में प्रत्येक ट्रेन में एक-एक एसी थ्री टियर कोच लगाया जाएगा। 14807/14808 जोधपुर–दादर एक्सप्रेस, 20483/20484 भगत की कोठी–दादर सुपरफास्ट तथा 04827/04828 भगत की कोठी–बांद्रा टर्मिनस स्पेशल में एक एसी थ्री टियर और दो-दो स्लीपर कोच बढ़ाए जाएंगे।
20485/20486 जैसलमेर–साबरमती सुपरफास्ट में दो एसी थ्री टियर और एक स्लीपर, जबकि 20491/20492 साबरमती–जैसलमेर सुपरफास्ट में एक एसी थ्री टियर और एक स्लीपर कोच अतिरिक्त लगाए जाएंगे। 22497/22498 श्रीगंगानगर–तिरुच्चिराप्पल्ली हमसफर सुपरफास्ट में एक एसी थ्री टियर तथा 20481/20482 भगत की कोठी–तिरुच्चिराप्पल्ली सुपरफास्ट में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़ा जाएगा।
इसके अलावा 12463/12464 दिल्ली सराय रोहिल्ला–जोधपुर राजस्थान संपर्क क्रांति सुपरफास्ट में एक एसी थ्री टियर, एक स्लीपर और एक सामान्य श्रेणी का अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। 12495/12496 बीकानेर–कोलकाता प्रताप एक्सप्रेस तथा 22473/22474 बीकानेर–बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट में एक-एक एसी थ्री टियर और एक-एक स्लीपर कोच बढ़ाया जाएगा। वहीं 22491/22492 जोधपुर–दिल्ली मंडोर सुपरफास्ट में एक एसी टू टियर और एक एसी थ्री इकोनॉमी कोच अस्थायी रूप से जोड़ा जाएगा।
रेलवे प्रशासन का कहना है कि जुलाई माह के दौरान अतिरिक्त डिब्बों की व्यवस्था से लंबी दूरी की ट्रेनों में सीटों की उपलब्धता बढ़ेगी, यात्रियों को अधिक सुविधा मिलेगी और यात्रा के दौरान होने वाली भीड़ में भी कमी आएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-40 Additional Coaches to be Added to 17 Pairs of Trains in July; Passengers to Get Major Relief
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jodhpur, north western railway, indian railways, extra coaches, july 2026, train news, jaipur jodhpur intercity, marudhar express, rajasthan sampark kranti, mandore superfast, humsafar express, sleeper coach, ac coach, general coach, passenger facility, railway update, rajasthan news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved