• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जनसम्पएर्क सेवा के 26 अधिकारी हुए पदोन्नत, आरपीएससी सदस्य प्रो. अयूब खान की अध्यक्षता में हुई बैठक में हुआ निर्णय

26 officers of Public Relations Service promoted, RPSC member Prof. The decision was taken in the meeting chaired by Ayub Khan - Jodhpur News in Hindi

सूजस कर्मचारी संघ ने जताया आभार, जनसम्पर्क कर्मियों में खुशी की लहर जोधपुर/अजमेर। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक बुधवार को राजस्थान लोक सेवा आयोग सदस्य प्रो. अयूब खान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सूचना एवं जनसम्पर्क सेवा के 26 अधिकारियों एवं 01 वरिष्ठ निजी सचिव को पदोन्नति दी गई। लोक सेवा आयोग में सम्पन्न विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के शासन सचिव डॉ. समित शर्मा वी.सी. के जरिए शामिल हुए। सदस्य सचिव के रूप में आयुक्त सुनील शर्मा एवं कार्मिक विभाग के प्रतिनिधि के रूप में पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग के उप महानिरीक्षक श्री रामचन्द्र उपस्थित रहे।
बैठक में 10 जिलों- जयपुर, भरतपुर, नागौर, उदयपुर, सवाईमाधोपुर, मुम्बई, अजमेर, जोधपुर, धौलपुर एवं करौली के 26 अधिकारियों को पदोन्नति दी गई। इनमें एक अतिरिक्त निदेशक, 5 संयुक्त निदेशक, 7 उपनिदेशक एवं 13 सहायक निदेशक शामिल है। एक वरिष्ठ निजी सचिव को भी पदोन्नति दी गई है।
दो साल से रूकी पड़ी पदोन्नति होने से विभाग के अधिकारियों व कार्मिकों में खुशी की लहर है। ‘‘सूचना एवं जनसम्पर्क कर्मचारी संघ’’ ने माननीय मुख्यमंत्री महोदय तथा राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्य प्रो. अयूब खान का आभार जताया है।
उल्लेखनीय है कि सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग में इससे पूर्व अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी से प्रशासनिक अधिकारी के चार, सहायक प्रशासनिक अधिकारी से अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी के 12, वरिष्ठ सहायक से सहायक प्रशासनिक अधिकारी के 24 एवं कनिष्ठ सहायक से वरिष्ठ सहायक स्तर के 49 पदों की डीपीसी भी सम्पन्न हो चुकी है। विभाग में कुल 116 अधिकारियों व कार्मिकों की डीपीसी हुई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-26 officers of Public Relations Service promoted, RPSC member Prof. The decision was taken in the meeting chaired by Ayub Khan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: public relations service, promoted, rpsc, member, prof ayub khan, jaipur, rajasthan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved