• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जोधपुर हादसे में 18 लोगों की मौत, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया दुख

18 people killed in Jodhpur accident, President Draupadi Murmu expresses grief - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। फलोदी के मतोड़ा क्षेत्र में भारतमाला एक्सप्रेसवे पर एक टूरिस्ट बस सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराई। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। इस हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुख जताया। राष्ट्रपति भवन के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा गया, "फलोदी, राजस्थान में हुई सड़क दुर्घटना में अनेक लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। मैं इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।" बताया जा रहा है कि मृतक और घायल सभी श्रद्धालु थे, जो बीकानेर के कोलायत दर्शन कर सूरसागर लौट रहे थे। देर रात जब उनकी गाड़ी मतोड़ा इलाके से गुजर रही थी, तभी अचानक सड़क पर खड़े एक ट्रेलर से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और कई यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी ने राहत व बचाव कार्य शुरू किया।
घायलों को तुरंत फलोदी अस्पताल और जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। थानाधिकारी अमानाराम ने हादसे में 18 लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है और घायलों का इलाज कराया जा रहा है।
पुलिस कमिश्नर ओम प्रकाश पासवान ने हादसे की जानकारी देते हुए कहा कि एक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें कुछ लोगों की दुखद मृत्यु हो गई। हम घायलों के इलाज की व्यवस्था कर रहे हैं। घायलों को उचित उपचार सुविधा केंद्र तक पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। उन्होंने आगे कहा कि घायलों की जान बचाने पर प्रशासन का ध्यान केंद्रित है। जैसे ही और जानकारी उपलब्ध होगी, आगे की जानकारी जारी की जाएगी।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-18 people killed in Jodhpur accident, President Draupadi Murmu expresses grief
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 18 people killed, jodhpur accident, president, draupadi murmu, expresses, grief, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved