• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मेजबान जेजेटी यूनिवर्सिटी झुंझुनूं बनी नार्थ वेस्ट इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट चैंपियन

Host JJT University Jhunjhunu becomes North West Inter University Cricket Champion - jhunjhunu News in Hindi

झुंझुनूं। आठ दिन से चल रही नार्थ वेस्ट जोन इंटर युनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में मेजबान श्री जेजेटी यूनिवर्सिटी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावटी यूनिवर्सिटी सीकर को 7 विकेट से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। टूर्नामेंट में शेखावटी यूनिवर्सिटी सीकर ने दूसरा और एमडीयू रोहतक ने तीसरा स्थान हासिल किया। विजेताओं को यूनिवर्सिटी चेयरपर्सन डाॅ विनोद टिबडेवाला व प्रेजीडेंट डाॅ देवेंद्र सिंह ढुल ने ट्राफी देकर सम्मानित किया।

डाॅ विनोद कुमार दुर्गादत्त टिबडेवाला खेल संकुल में हुए फाइनल मुकाबले में श्री जेजेटी यूनिवर्सिटी झुंझनुं ने टाॅस जीतकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावटी यूनिवर्सिटी सीकर को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी कर रही शेखावटी यूनिवर्सिटी के बल्लेबाज मेजबान यूनिवर्सिटी के तेज और स्पिन आक्रमण का सामना नहीं कर पाए और 4 विकेट महज 22 रन के स्कोर पर गंवा दिए। सोनू छिक्कारा, निखिल और विकल्प की कसी हुई गेंदबाजी ने शेखावटी युनिवर्सिटी के बल्लेबाजों को दबाव से बाहर निकलने ही नहीं दिया और 18.4 ओवर में 98 रन पर पूरी टीम को आउट कर दिया। मेहमान टीम की ओर से अंकुश ने 35 गेंद पर 31 रन और विनय ने 12 गेंद पर 14 रन बनाए। जबकि श्री जेजेटी यूनिवर्सिटी झुंझुनूं की ओर से सोनू ने 3.4 ओवर में 20 रन देकर 4 विकेट, विकल्प ने 3 ओवर में 11 रन देकर 3 विकेट और निखिल ने 3 ओवर में 16 रन देकर दो विकेट चटकाए। 98 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्री जेजेटी यूनिवर्सिटी के कप्तान व सलामी बल्लेबाज लक्ष्य दलाल पहले ओवर में एक चौका लगाने के बाद आउट हो गए। इसके बाद सलामी बल्लेबाज जतिन कादयान ने 2 छक्के व 3 चौके की मदद से 32 गेंद पर 35 रन और गौरव ने 5 चौके व 1 छक्के की मदद से 45 गेंद पर 39 रन बनाकर टीम को जीत के नजदीक पहुंचाया। उनके विकेट गिरने के बाद रजत और भारत की जोडी ने 16.3 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 102 रन बनाते हुए टीम को 7 विकेट से जीत दिलाई।
फाइनल मुकाबले में इस बडी जीत के साथ मेजबान श्री जेजेटी यूनिवर्सिटी झुंझुनूं नार्थ वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट चैंपियन बन गई। टूर्नामेंट आयोजन सचिव डॉ अरुण कुमार ने बताया कि टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज श्री जेजेटी यूनिवर्सिटी झुंझुनूं के जतिन कादयान, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज सोनू छिक्कारा, फाइनल मुकाबले के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज शेखावटी यूनिवर्सिटी सीकर के रोहित खीचड़ व सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज श्री जेजेटी यूनिवर्सिटी के गौरव गौड़ को चुना गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Host JJT University Jhunjhunu becomes North West Inter University Cricket Champion
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jhunjhunu, final match, eight-day long, north west zone inter university cricket tournament, host shri jjt university, won title, defeating, pandit deendayal upadhyay shekhawati university sikar, 7 wickets, tournament, shekhawati university sikar, second, mdu rohtak, third, winners, honored, trophies, university chairperson, dr vinod tibdevala, president, dr devendra singh dhull, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news, jhunjhunu news, jhunjhunu news in hindi, real time jhunjhunu city news, real time news, jhunjhunu news khas khabar, jhunjhunu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved