• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

स्कूटी पाकर खिले दिव्यांगजनों के चेहरे, झुंझुनूं में रथ यात्रा रवानगी कार्यक्रम के दौरान 15 लाभार्थियों को मिली नई सौगात

The faces of the differently-abled brightened with the receipt of scooters; 15 beneficiaries received the new gift during the Rath Yatra farewell ceremony in Jhunjhunu. - jhunjhunu News in Hindi

झुंझुनूं। राजस्थान सरकार के सफल दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में झुंझुनूं में आयोजित रथ यात्रा रवानगी कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट परिसर में दिव्यांगजनों के चेहरों पर खुशी देखने लायक थी। जिले के प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से 15 पात्र दिव्यांगजनों को स्कूटी वितरित की, जिससे उनके जीवन और आजीविका में नई गति आने की उम्मीद है। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने दिव्यांगों की हौसला अफजाई की व उन्हें सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में जानकारी देते हुए हेलमेट भी पहनाया । इस अवसर पर स्कूटी प्राप्त करने वाले दिव्यांगजन उत्साहित नजर आए और उन्होंने कहा कि यह सुविधा उनके दैनिक आवागमन को आसान बनाने के साथ रोजगार एवं शिक्षा के अवसरों को भी बढ़ाएगी। विभाग के उप निदेशक डॉ. पवन पूनिया ने बताया कि यह वितरण राज्य बजट 2025-26 की घोषणा संख्या 43 की अनुपालना में किया गया है। योजना के तहत महाविद्यालयों में नियमित अध्ययनरत दिव्यांग विद्यार्थी व विभिन्न कार्यक्षेत्रों में कार्यरत दिव्यांग युवाओं को प्रोत्साहन के रूप में स्कूटी उपलब्ध करवाई गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The faces of the differently-abled brightened with the receipt of scooters; 15 beneficiaries received the new gift during the Rath Yatra farewell ceremony in Jhunjhunu.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jhunjhunu, rath yatra, minister avinash gehlot, distributed scooters, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jhunjhunu news, jhunjhunu news in hindi, real time jhunjhunu city news, real time news, jhunjhunu news khas khabar, jhunjhunu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved