• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

युवाओं के हुनर को तराशना समय की मांग, मिलकर निभाएंगे जिम्मेदारीः एसपी देवेंद्र विश्नोई

The demand for time to hone the skills of the youth, together we will carry out the responsibility: SP Devendra Vishnoi - jhunjhunu News in Hindi

झुंझुनूं। पुलिस अधीक्षक झुंझुनू देवेंद्र सिंह बिश्नोई ने कहाकि हमारे युवाओं में हुनर की कमी नहीं है। ऐसे में हम सभी को मिलकर उनके हुनर को तराशना है, ताकि वह ईमानदारी के साथ देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए तत्पर हो जाएं। उन्होंने कहा कि खिलाडियों को बेहतर माहौल देने के कारण ही आज देश खेलों में तरक्की कर रहा है। इसलिए इस दायित्व को निभाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। वे श्री जगदीश प्रसाद झाबरमल टिबडेवाला विश्वविद्यालय परिसर में ऑल इंडिया इंटर युनिवर्सिटी ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2023-24 के समापन अवसर पर मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे थे। पुलिस अधीक्षक झुंझुनू देवेंद्र सिंह बिश्नोई और युनिवर्सिटी चेयरपर्सन डाॅ विनोद टिबडेवाला ने ओवरआल चैंपियन मेजबान श्री जेजेटी युनिवर्सिटी को ट्राफी सौंपी व महिला व पुरूष श्रेणी में पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडियों को सम्मानित किया। मुख्यातिथि देवेंद्र सिंह बिश्नोई ने कहा कि भारत खेलों में तरक्की कर रहा है। आज हमारा युवा देश का हर क्षेत्र में नेतृत्व करने के लिए तैयार है। ऐसे में शिक्षण संस्थानों से लेकर समाज को युवाओं के हुनर को तराशने की जिम्मेदारी लेनी होगी। उन्होंने बेटियों को सशक्त बनाने से लेकर सडक सुरक्षा को लेकर भी युवाओं को जागरूक किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भगवान श्रीराम की भक्ति करने के साथ-साथ हमें भगवान श्रीराम की मर्यादा का भी अनुसरण करना होगा। हमें अपने अंदर राम को लाकर उनके अनुकूल व्यवहार करना होगा, तभी देश के अच्छे नागरिक बन सकेंगे।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एवं यूनिवर्सिटी के चेयरपर्सन शिक्षाविद डाॅ विनोद टिबडेवाला ने विजेता खिलाडियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सफल जीवन जीने के लिए युवाओं को अनुशासन और नियमों में खुद को ढालना होगा। इसके बाद उनकी मेहनत और संघर्ष उन्हें कामयाबी के रास्ते पर लेकर जाएगा। उन्होंने खिलाडियों से कहा कि वो खेलभावना को अपने जीवन में उतारें और सफल खिलाडी बनकर देश का पूरी दुनिया में नाम रोशन करें।
इस अवसर पर युनिवर्सिटी के प्रेजिडेंट डाॅ देवेंद्र सिंह ढुल ने कहा कि हमारा देश युवा देश है और युवाओं में जिम्मेदारी की भावना को जागृत करने में खेल अहम भूमिका अदा करता है। उन्होंने कहा कि आल इंडिया इंटर युनिवर्सिटी ताइक्वांडो चैंपियनशिप में देश के हर कोने के खिलाडियों ने अपनी भागीदारी करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रख्यात गायक अमित ढुल ने धार्मिक एवं देशभक्ति के लबरेज गानों से पूरे सभागार में जोश भरा।
इस अवसर पर रजिस्ट्रार डाॅ अजीत कुमार, निदेशक संपदा इंजीनियर बालकृष्ण टिबडेवाला, एडवाइजरी बोर्ड मैंबर डाॅ मधु गुप्ता, खेल निदेशक डाॅ अरूण कुमार, निदेशक अनुसंधान डाॅ एसके यादव, शारीरिक शिक्षा विभाग के प्राचार्य डाॅ मनोज गोयल, प्रतियोगिता के तकनीकी निदेशक सतीश ढुल समेत वरिष्ठ फैकल्टी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The demand for time to hone the skills of the youth, together we will carry out the responsibility: SP Devendra Vishnoi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sp, jhunjhunu, devendra singh bishnoi, fight, youth, skill, hone, together, responsibility, country, honesty, sports, environment, players, work together, jjtu, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jhunjhunu news, jhunjhunu news in hindi, real time jhunjhunu city news, real time news, jhunjhunu news khas khabar, jhunjhunu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved