खेतड़ी(झुंझुनूं)। जम्मू कश्मीर के उरी क्षेत्र में दुश्मनों के साथ मुठभेड़ में माधोगढ़ ग्राम पंचायत के ताल गांव के जवान शमशाद खान मंगलवार को शहीद हो गए। पार्थिव देह उनके गांव पहुंचने के बाद गुरुवार दोपहर बाद उन्हें सैन्य सम्मान से सुपुर्दे खाक किया जाएगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
प्राप्त जानकारी के अनुसार 42 वर्षीय शमशाद खान सेना की 5 ग्रेनेडियर में जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में सीनियर हवलदार थे। मंगलवार को उरी सेक्टर में ही सीमा पर दुश्मनों के साथ मुठभेड़ के दौरान वे शहीद हो गए। उनके पिता अब्दुल हमीद खान का राजस्थान पुलिस में ऑन ड्यूटी इंतकाल हुआ था। उस समय शमशाद खान की उम्र 4 वर्ष थी। अपने आठ भाइयों और एक बहन में सबसे छोटे शमशाद खान आर्मी में भर्ती हुए।
आठ भाइयों में 3 फौज में रह चुके हैं। एक राजस्थान पुलिस में है। एक भाई एडवोकेट है। दो भाई विदेश में रहते हैं तथा एक भाई घर पर है। शमशाद की मां का नाम आमना बानो और पत्नी नेक बानो हैं। उनके दो बेटी और दो बेटे हैं। बड़ा सूफियान खान 14 वर्ष का, छोटी बेटी खुशबू 12 वर्ष की है।
दूसरी बेटी शालिका खान 9 वर्ष तथा सबसे छोटा शोएब खान 7 वर्ष का है। अब तक प्राप्त सूचना के अनुसार बुधवार देर तक रात शहीद की पार्थिव देह खेतड़ी थाने तक लाकर सुबह गांव ले जाएंगे। दोपहर 2 बजे शहीद को सुपुर्दे खाक किया जाएगा।
शहीद शमशाद खान के परिवार की बहादुरी के किस्से क्षेत्र में प्रसिद्ध हैं। शमशाद खान के पड़ दादा खेतड़ी ठिकाने में काम करते थे। उन्होंने एक बार जिंदा शेर को पकड़ लिया। इस पर खेतड़ी नरेश ने उनको बहादुर खान के नाम से नवाजा। ताल गांव में उन्हें जमीन दी गई। खेतड़ी ठिकाने की तरफ से तीन पीढ़ियों की पेंशन भी दी गई। परिवार में अब तक दादा, भाई और चाचा, ताऊ सहित लगभग 30 जने सेना में देश की सेवा कर चुके हैं।
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 9 बजे तक बिहार में 9.23%,छतीसगढ़ में 12.02%,J&K में 10.43%,MP में 15%,महाराष्ट्र में 6.98% मतदान दर्ज
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 10.67% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
आपका वोट आने वाली पीढ़ियों का भविष्य तय करेगा : राहुल गांधी
Daily Horoscope