• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मंडावा तहसीलदार ने शेखसर ग्राम पंचायत कार्यालय, आंगनवाड़ी व स्कूल का किया औचक निरीक्षण

Mandawa Tehsildar did surprise inspection of Shekhsar Gram Panchayat office, Anganwadi and school - jhunjhunu News in Hindi

झुंझुनू। मंडावा तहसीलदार सुभाष चंद्र ने गुरुवार को शेखसर के ग्राम पंचायत कार्यालय, आंगनवाड़ी व स्कूल का औचक निरीक्षण किया । उन्होंने सेना मेडल शहीद सूबेदार हरनन्द राय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान स्कूल में साफ सफाई व परिसर में पेड़ पौधे लगाने के लिए निर्देश दिए । इस दौरान उन्होंने स्कूल में मिड डे मील में दिए जाने वाले भोजन व रसोई घर का भी निरीक्षण किया । ग्राम पंचायत कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित कार्मिकों को मूवमेंट रजिस्टर संधारित करने व मनरेगा के कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए । उन्होंने पंचायत कार्यालय के कार्मिकों को ग्रामीणों के जन्म, मृत्यू व विवाह प्रमाण पत्र समय पर जारी करने के लिए पाबंद किया । शेखसर के आंगनबाड़ी केंद्र की जांच के दौरान उन्होंने उड़ान योजना के तहत वितरित किए जाने वाले सेनेटरी नैपकिन के रजिस्टर व स्टॉक की जांच की एवं सुचारू वितरण के निर्देश दिए ‌।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mandawa Tehsildar did surprise inspection of Shekhsar Gram Panchayat office, Anganwadi and school
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jhunjhunu, mandawa tehsildar subhash chandra, surprise inspection\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jhunjhunu news, jhunjhunu news in hindi, real time jhunjhunu city news, real time news, jhunjhunu news khas khabar, jhunjhunu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved