• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कृष्णा मैरिज गार्डन संचालक पर जानलेवा हमला : 10,000 रुपए का इनामी बदमाश विजय उर्फ मिंटू गिरफ्तार

Krishna Marriage Garden Owner Attacked: Rs. 10,000 Reward Offered for Criminal Vijay alias Mintu, Now Arrested - jhunjhunu News in Hindi

सात दिन बाद पकड़ा गया 12 मुकदमों में वांछित मुख्य आरोपी; हमले में 5 अन्य पहले ही हो चुके हैं जेल रवाना झुंझुनूं। झुंझुनूं जिले की सिंघाना पुलिस ने कृष्णा मैरिज गार्डन के संचालक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने ₹10,000 के इनामी बदमाश विजय उर्फ मिंटू को ईश्कपुरा की पहाड़ियों से गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशानुसार की गई। आरोपी मिंटू के खिलाफ पहले से ही 6 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। एसपी उपाध्याय ने बताया कि घटना 30 नवंबर 2025 की रात करीब डेढ़ बजे की है। परिवादी संजीव सैनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि जब वे कृष्णा मैरिज गार्डन का गेट बंद कर रहे थे, तभी आकाश अग्रवाल, बिजू मावर, मोहन गुर्जर सहित 5-6 अन्य व्यक्ति लाठी और सरिया लेकर अचानक गार्डन में घुस आए। इन लोगों ने जान से मारने की नीयत से उसके ताऊ गार्डन संचालक महेंद्र सिंह सैनी पर हमला कर दिया। हमले में महेंद्र सिंह सैनी के सिर, हाथ-पैरों और पीठ पर गंभीर चोटें आईं। उन्हें बचाने आए प्रदीप पुत्र बेलम सिंह को भी चोटें आई हैं। महेंद्र सिंह सैनी की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जयपुर रेफर किया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थानाधिकारी सुगन सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 02 दिसंबर को ही 5 आरोपियों बिरजूराम, बृजमोहन उर्फ मोहन, सचिन, अभिषेक और बलवंत को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवा दिया था। इसके बाद फरार चल रहे नामजद मुलजिमों आकाश गुप्ता और विजय उर्फ मिंटू पर इनाम घोषित किया गया।
टीम ने खेतड़ीनगर, गुढ़ा, चिड़ावा सहित कई संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी। आखिरकार शुक्रवार 12 दिसंबर को ₹10,000 के इनामी आरोपी विजय उर्फ मिंटू पुत्र लीलाराम (23) निवासी ईश्कपुरा को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश अभी भी जारी है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। --------------

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Krishna Marriage Garden Owner Attacked: Rs. 10,000 Reward Offered for Criminal Vijay alias Mintu, Now Arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: krishna marriage garden owner attacked rs 10, 000 reward offered for criminal vijay alias mintu, now arrested\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jhunjhunu news, jhunjhunu news in hindi, real time jhunjhunu city news, real time news, jhunjhunu news khas khabar, jhunjhunu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved