• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जेजेटी यूनिवर्सिटी में ऑल इंडिया “रिदम ऑफ़ यूथ” 2026 का आयोजन 9 फरवरी से, विजेताओं को 2 लाख तक के पुरस्कार

JJT University to Host All India Rhythm of Youth 2026 from February 9th, Winners to Receive Prizes Up to Rs. 2 Lakh - jhunjhunu News in Hindi

झुंझुनू। श्री जगदीश प्रसाद झाबरमल टीबड़े वाला विश्वविद्यालय, विद्या नगरी (जेजेटी यूनिवर्सिटी) में 9 फरवरी से 11 फरवरी 2026 तक ऑल इंडिया “रिदम ऑफ़ यूथ” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से शुरू होगा। विश्वविद्यालय की प्रेसिडेंट डॉ. मधु गुप्ता और रजिस्ट्रार डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम में विजेताओं को ₹2 लाख तक के नकद पुरस्कार और ट्रॉफियां प्रदान की जाएंगी। प्रतियोगिताओं में इंडियन सोलो गायन, इंडियन और वेस्टर्न सोलो एवं ग्रुप डांस, डिबेट (इंग्लिश एवं हिंदी), पेंटिंग और रंगोली शामिल हैं। मुख्य वित्त अधिकारी डॉ. अमन गुप्ता ने बताया कि प्रथम पुरस्कार ₹11,000, द्वितीय पुरस्कार ₹5,100 और तृतीय पुरस्कार ₹3,100 नकद दिए जाएंगे। इसके अलावा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।
इस महोत्सव का उद्देश्य सामाजिक-सांस्कृतिक प्रवृत्तियों पर आधारित रचनात्मक मंच प्रदान करना है, जहां देशभर के विश्वविद्यालय और कॉलेज के छात्र अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। केवल विश्वविद्यालय और कॉलेज स्तर के विद्यार्थी ही प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। प्रतिभागी यूनिवर्सिटी में संपर्क कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं और इसके लिए यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर भी ऑनलाइन पंजीकरण उपलब्ध है। पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-JJT University to Host All India Rhythm of Youth 2026 from February 9th, Winners to Receive Prizes Up to Rs. 2 Lakh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jjtu university, rhythm of youth 2026, all india, competition, solo singing, group dance, debate, painting, rangoli, prize money, udaipur, student talent, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jhunjhunu news, jhunjhunu news in hindi, real time jhunjhunu city news, real time news, jhunjhunu news khas khabar, jhunjhunu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved