• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जेजेटी यूनिवर्सिटी के राहुल को सिल्वर मेडल, ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग चैंपियनशिप

JJT University Rahul Wins Silver Medal at All India Inter-University Boxing Championship - jhunjhunu News in Hindi

झुंझुनूं। श्री जेजेटी यूनिवर्सिटी के मुक्केबाज़ राहुल ने 80–85 किलोग्राम भार वर्ग में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025–26 में सिल्वर मेडल प्राप्त किया है। यह चैंपियनशिप कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी, कुरुक्षेत्र में आयोजित हुई। खेल निदेशक डॉ. अरुण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुरुष वर्ग के 80–85 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतियोगिता के दौरान राहुल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज कर फाइनल तक अपनी जगह बनाई। इसके साथ ही उन्होंने प्रतिष्ठित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए भी अपनी पात्रता सुनिश्चित की। सेमीफाइनल मुकाबले में राहुल ने विषेश कुमार, कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी को 5–0 के एकतरफा निर्णय से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
फाइनल मुकाबले में राहुल का सामना युवराज, सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली से हुआ, जिसमें उन्हें 5–0 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही राहुल ने प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया। बॉक्सिंग टीम के साथ मैनेजर के रूप में डॉ संजय कुमार मौजूद रहे।
चेयरपर्सन डॉ. विनोद टिबरेवाला ने हर्ष प्रकट करते हुए कहा कि राहुल द्वारा जीता गया पदक उच्च स्तर की प्रशिक्षण व्यवस्था और विश्वविद्यालय की उत्कृष्ट खेल संस्कृति का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि यह सफलता भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियों का मार्ग प्रशस्त करेगी।
प्रेसिडेंट डॉ. मधु गुप्ता ने कहा कि राहुल ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी के मंच पर अद्भुत खेल कौशल का प्रदर्शन किया है। उनका पदक केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि अनेक भविष्यगत सफलताओं की शुरुआत है।
विश्वविद्यालय की ओर से रजिस्ट्रार डॉ. अजीत कुमार, मुख्य वित्त अधिकारी डॉ. अमन गुप्ता, खेल निदेशक डॉ. अरुण कुमार, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. महेश सिंह, डॉ. सुरेन्द्र कुमार, डॉ. इकराम कुरैशी तथा पीआरओ डॉ. रामनिवास सोनी ने राहुल को पदक जीतने पर बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-JJT University Rahul Wins Silver Medal at All India Inter-University Boxing Championship
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jjt university, rahul wins, silver medal, all india, inter-university, boxing championship, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jhunjhunu news, jhunjhunu news in hindi, real time jhunjhunu city news, real time news, jhunjhunu news khas khabar, jhunjhunu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved