झुंझुनूं। सांसद संतोष अहलावत ने बुधवार को संसद में शून्यकाल के दौरान देश में आवारा पशुओं से किसानों को रहे नुकसान का मुद्दा उठाया। अपने लिखित वक्तव्य में सांसद अहलावत ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री तथा केंद्रीय वन एवं जलवायु मंत्री से आग्रह किया कि दोनों मंत्रालय संयुक्त रूप से मिल कर किसानों की सबसे बड़ी आवारा पशुओं की समस्या का समाधान सराएं। साथ ही आवारा पशुओं के संरक्षण की भी व्यवस्था कराई जाए। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अहलावत ने सदन को बताया कि आवारा पशु किसानों की फसलों को बर्बाद कर देते हैं। यह मुद्दा केवल राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात या मध्य प्रदेश का ही नहीं, बल्कि पूरे भारत के किसानों का है। किसान बड़ी मेहतन और कठिन परिश्रम से फसल उगाता है, परन्तु आवारा पशु एक ही रात में फसल बर्बाद कर देते हैं। इस समस्या से बचने के लिए कुछ किसानों द्वारा तारबंदी की जाती है, लेकिन जो तारबंदी नहीं कर पाते उनकी फसलों में ये जानवर नुकसान पहुंचाते हैं। राज्य सरकारों द्वारा विभिन्न योजनाओं के जरिये तारबंदी के लिए किसानों की मदद भी की जाती है। कई बार आवारा पशुओं को जंगल में भी छोड़ा जाता है, परन्तु ये जानवर फिर गांवों में आकर किसानों की फसलों को उजाड़ देते हैं।
मुख्तार अंसारी की मौत : पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट, बांदा में भी बढ़ी सुरक्षा, जेल में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope