• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

झुंझुनू जिला प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने बताई राज्य सरकार व जिले की उपलब्धियां

Jhunjhunu District In-charge Minister Avinash Gehlot outlined the achievements of the state government and the district. - jhunjhunu News in Hindi

झुंझुनू। राज्य सरकार का 2 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में झुंझुनूं सूचना केंद्र में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में जिला प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने राज्य और जिले में गत 2 साल में हुए अभूतपूर्व विकास की जानकारी दी और विश्वास दिलाया कि आगामी 3 वर्षों में राज्य को विकसित राजस्थान—2047 के लक्ष्य की ओर ले जाने के लिए केन्द्र व राज्य सरकार हरसम्भव प्रयास करेंगे।

गहलोत ने कहा कि राज्य में 2 वर्ष में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल हुई हैं। राजस्थान सरकार ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न राष्ट्रीय परियोजनाओं में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की है। उन्होंने बताया कि देश की 9 राष्ट्रीय परियोजनाओं में राजस्थान राज्य प्रथम स्थान पर रहा। वहीं 5 परियोजनाओं में द्वितीय तथा 11 परियोजना में तृतीय स्थान पर रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में इन दो वर्षों में उन कार्यों को प्रारंभ किया गया है, जिनका पिछली सरकार ने केवल वादा ही किया था। उन्होंने कहा कि जिले की सबसे बड़ी मांग यमुना नहर के पानी को लाने के भी सार्थक प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने बंद पड़े ओवर ब्रिज के कार्य पुनः प्रारंभ होने की जानकारी देते हुए बताया कि इसके लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रुचि लेते हुए 51.81 करोड़ रुपए स्वीकृत करवाए हैं। उन्होंने जिले में विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। प्रभारी मंत्री ने बताया कि आज से प्रत्येक विधानसभा के प्रत्येक गांव एवं वार्डों में जागरूकता रथ के माध्यम से लोगों को राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इस रथ के माध्यम से आमजन के सुझाव, शिकायत एवं उपलब्धियों के संबंध में जानकारी संकलित की जाएगी तथा राज्य सरकार इन पर आवश्यक कार्यवाही करेगी।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा झुंझुनूं के विकास के लिए विशेष प्रयासरत—
कार्यक्रम में झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू ने बताया कि झुंझुनूं जिले के विकास के लिए सीएम भजनलाल शर्मा विशेष रूप से प्रयासरत हैं। राजस्थान सरकार ने 2 साल में अनेक ऐतिहासिक कार्य किए हैं, जिससे सीधे आमजन को लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि ये जागरूकता रथ सरकार और आमजन में सेतु का कार्य करेंगे। जिला प्रमुख हर्षिनी कुलहरी ने कहा कि यह राज्य सरकार की अच्छी पहल है। जागरूकता रथ प्रत्येक गांव, ढाणी पहुंचकर लोगों को दो वर्ष में सरकार द्वारा किए गए कार्यों से अवगत करवाएगा।
सरकार की मंशा है कि आमजन को सरकार की सभी योजनाओं तथा अब तक सरकार द्वारा करवाए गए कार्यों की जानकारी हो। इससे पहले जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने जिला प्रशासन की सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए उपलब्धियों की जानकारी दी।
अभियान के दौरान विकास रथों के माध्यम से वीडियो, ऑडियो संदेशों, प्रदर्शनी तथा जनसंवाद के जरिए नागरिकों को राज्य सरकार की विकासात्मक पहलों का विस्तृत विवरण उपलब्ध करवाया जाएगा।
इस अवसर पर पूर्व सांसद नरेन्द्र खींचड़ एव संतोष अहलावत, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी और सुभाष पूनिया, पूर्व उप जिला प्रमुख बनवारी लाल सैनी, चिड़ावा प्रधान रोहिताश धांगड़, राज्य ओबीसी आयोग सदस्य पवन मावंडिया, अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
योजनाओं को धरातल पर उतारा है राज्य सरकार ने —
प्रभारी मंत्री गहलोत ने इससे पहले प्रेस वार्ता में बताया कि राजस्थान सरकार ने इन दो वर्षों में तेज गति से योजनाओं और परियोजनाओं को धरातल पर उतारा है। सड़क,शिक्षा, पेयजल, सौर ऊर्जा, यमुना जल, लखपति दीदी, एक पेड़ मां के नाम, वंदे गंगा जल संरक्षण एवं जागरूकता अभियान, अमृत—2 सहित अन्य मामलों व योजनाओं में अनेक ऐसे कार्य किए गए हैं जो आम जनता के लिए लाभकारी सिद्ध हुए हैं। उन्होंने कहा कि जनता की समस्या का समाधान करना ही सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने पीएम किसान सम्मान निधि व सीएम किसान सम्मान निधि से किसानों को मिल रहे संबल की भी जानकारी दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jhunjhunu District In-charge Minister Avinash Gehlot outlined the achievements of the state government and the district.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jhunjhunu, minister avinash gehlot, chief minister bhajanlal sharma, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jhunjhunu news, jhunjhunu news in hindi, real time jhunjhunu city news, real time news, jhunjhunu news khas khabar, jhunjhunu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved