• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जेजेटी विश्वविद्यालय में गेम ऑफ माइंड कार्यक्रम से छात्रों में नई प्रेरणा

Game of Mind Program at JJT University Inspires Students - jhunjhunu News in Hindi

झुंझुनूं। श्री जगदीशप्रसाद झाबरमल टीबडेवाला विश्वविद्यालय में संगोष्ठी कार्यक्रम गेम ऑफ माईंड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में श्री हरि भक्ति दास उपदेशक इस्कॉन ने उपस्थित होकर विद्यार्थियों को जीवन-मूल्यों, नैतिक सिद्धांतों और सकारात्मक सोच के महत्व पर प्रेरणादायक संबोधन दिया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि युवाओं में असीम ऊर्जा और संभावनाएँ निहित होती हैं, जिन्हें सही दिशा और सकारात्मक दृष्टिकोण प्रदान कर दिया जाए तो वे समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उन्होंने छात्रों को मेहनत, अनुशासन, सत्यनिष्ठा और आत्मविश्वास को जीवन का आधार बनाने का संदेश दिया। इसके अलावा उन्होंने मोबाइल का उपयोग कम से काम करने की हिदायत दी उन्होंने कहा कि मोबाइल के अधिक उपयोग से विद्यार्थी अपने मूल उद्देश्य से भटक जाता है। संगोष्ठी में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे और वक्ता के विचारों से अत्यंत लाभान्वित हुए। विद्यार्थियों ने कहा कि यह सत्र उनके व्यक्तित्व विकास, करियर निर्माण और जीवन-दृष्टि को मजबूत करने में सहायक रहेगा।
इस अवसर पर डॉ.मधु गुप्ता एवं कुलसचिव डॉ.अजीत कुमार डा.अमन गुप्ता ने अतिथियों को बुके देकर सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राम दर्शन फोगाट ने किया कार्यक्रम में डॉ वी.डी गुप्ता, डॉ सुरेंद्र डा. धर्मेंद्र, डॉ. नाजिया हुसैन , डॉ. अनंता शांडिल्य, डॉ.संजय, नितिन बंसल,डा.रामनिवास सोनी, नींना बंसल, मोहित जाजपुरा, शुभम पारीक, राधेश्याम जांगिड़, सहित विश्वविद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Game of Mind Program at JJT University Inspires Students
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: game, mind program, jjt university, inspires, students, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jhunjhunu news, jhunjhunu news in hindi, real time jhunjhunu city news, real time news, jhunjhunu news khas khabar, jhunjhunu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved