• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

खेतड़ी में वन विभाग का रेंजर 10,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Forest department ranger arrested red handed taking bribe of Rs 10,000 in Khetri - jhunjhunu News in Hindi

झुंझुनूं। राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए झुंझुनूं जिले के खेतड़ी में क्षेत्रीय वन अधिकारी कार्यालय के रेंजर मुकेश कुमार को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रेंजर पर एक परिवादी से लकड़ी से लदी गाड़ी को न पकड़ने और उसे बिना रोकटोक के चलने देने के एवज में मासिक रिश्वत मांगने का आरोप है। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर सीकर इकाई द्वारा यह कार्रवाई बुधवार को की गई।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी की सीकर इकाई को एक परिवादी ने शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया था कि उसकी लकड़ी की गाड़ी को नहीं पकड़ने के एवज में क्षेत्रीय वन अधिकारी, खेतड़ी कार्यालय में कार्यरत रेंजर मुकेश कुमार द्वारा उनसे 10,000 रुपये की मासिक रिश्वत मांगी जा रही है, जिससे परिवादी काफी परेशान था। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए एसीबी जयपुर के उपमहानिरीक्षक पुलिस राहुल कोटोकी के सुपरविजन में तुरंत एक टीम गठित की गई। एसीबी की सीकर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय कुमार के निर्देशन में पुलिस निरीक्षक सुभाष मील और उनकी टीम ने आज एक सुनियोजित 'ट्रेप' कार्रवाई को अंजाम दिया। इस कार्रवाई के दौरान, आरोपी रेंजर मुकेश कुमार को परिवादी से 10,000 रुपए की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया गया।
गिरफ्तारी के बाद, एसीबी के उपमहानिरीक्षक पुलिस राहुल कोटोकी के सुपरविजन में आरोपी रेंजर से आगे की पूछताछ और कार्रवाई जारी है। एसीबी ने इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है और अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा। इस गिरफ्तारी से राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की प्रतिबद्धता फिर से साबित हुई है, और यह संदेश दिया गया है कि अवैध गतिविधियों में लिप्त सरकारी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Forest department ranger arrested red handed taking bribe of Rs 10,000 in Khetri
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: khetri, jhunjhunu, forest ranger, mukesh kumar, acb, bribery, arrest, anti-corruption bureau, rajasthan, corruption, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jhunjhunu news, jhunjhunu news in hindi, real time jhunjhunu city news, real time news, jhunjhunu news khas khabar, jhunjhunu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved