|
झुंझुनू। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने स्थानीय सूचना केंद्र सभागार में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान समारोह का आयोजन किया। समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और राजस्थान के पूर्व प्रभारी अरुण सिंह ने कांग्रेस पर दलितों की उपेक्षा का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब को बार-बार धोखा दिया, जबकि भाजपा ने हमेशा उनका सम्मान किया है।
अरुण सिंह ने कांग्रेस पर डॉ. अंबेडकर को हराने की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए 1937 के बॉम्बे प्रेसीडेंसी विधानसभा चुनाव का उदाहरण दिया, जिसमें कांग्रेस ने कथित तौर पर प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी बालू पालवानकर को उनके खिलाफ मैदान में उतारा था। उन्होंने संविधान सभा चुनाव में भी कांग्रेस द्वारा डॉ. अंबेडकर के विरोध का जिक्र किया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अरुण सिंह ने आरोप लगाया कि नेहरू मंत्रिमंडल में डॉ. अंबेडकर को महत्वपूर्ण कैबिनेट समितियों से बाहर रखा गया और उन्हें नियमित जिम्मेदारियां भी नहीं दी गईं। उन्होंने यह भी कहा कि डॉ. अंबेडकर ने कांग्रेस सरकार पर दलितों के मुद्दों की उपेक्षा करने और केवल मुसलमानों पर ध्यान केंद्रित करने का आरोप लगाया था।
भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस ने डॉ. अंबेडकर को भारत रत्न देने से इनकार किया, जबकि 1990 में भाजपा समर्थित सरकार ने उन्हें इस सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस सरकारों ने संसद में डॉ. अंबेडकर के चित्र को स्थान नहीं दिया, जबकि 1990 में भाजपा ने संसद के केंद्रीय कक्ष में उनका चित्र लगाया।
अरुण सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा डॉ. अंबेडकर के जीवन से जुड़े पांच महत्वपूर्ण स्थलों को 'पंच तीर्थ' के रूप में विकसित करने और उनकी प्रतिमाएं स्थापित करने जैसे कदमों का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा डॉ. अंबेडकर के योगदान को सम्मान दिया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए स्वागत भाषण दिया। समारोह में भाजपा प्रदेश महामंत्री संतोष अहलावत और श्रवण सिंह बगड़ी सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित थे।
विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की, कहा- जीवन भर याद रहेगी इस प्रारूप से मिली सीख
आतंकी हाफिज अब्दुर रऊफ को बताया ‘फैमिली मैन’, एक बार फिर हुआ पाकिस्तानी सेना का झूठ बेनकाब
भारत के 32 एयरपोर्ट का संचालन फिर से शुरू, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने दी जानकारी
Daily Horoscope