झुंझुनूं,। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने वीर सपूत स्क्वाड्रन लीडर कुलदीप सिंह राव के पैतृक गांव घरडाना खुर्द (झुंझुनू) पहुंचकर उनके पिताजी और अन्य परिवारजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की और ढांढस बंधाया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
डॉ. पूनिया ने वीर सपूत कुलदीप राव के अंतिम दर्शन किये और उनकी पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर उनके बलिदान को नमन किया।
डॉ. पूनिया ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, शहीद कुलदीप राव के परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र के लिए यह बहुत दुखद क्षण है। जवानों की सेवा, समर्पण और शहादत से भारत की सेना दुनिया में शीर्ष पर है। कुलदीप राव की शहादत को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा, इनका शौर्य सदियों तक याद रहेगा। शेखावटी के सपूत देश की सेवा करते हैं, सीमाओं की रक्षा करते हैं, जो नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है।
उन्होंने कहा कि, शेखावटी क्षेत्र से एक लाख से भी अधिक जवान भारतीय सेना में मां भारती की रक्षा में सेवा दे रहे हैं, ऐसी वीर प्रसूता भूमि को नमन करता हूँ।
महाराष्ट्र : एकनाथ शिंदे ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, देवेंद्र फडणवीस बने डिप्टी सीएम, देखें तस्वीरें
एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाकर भाजपा ने खेला बड़ा दांव, बढ़ गई उद्धव ठाकरे की मुश्किलें, जानिए कैसे ?
3.59 करोड़ लोग चूल्हा फूंकने को मजबूर, इतने नकली आंसू कैसे बहा लेते हैं प्रधानमंत्री जी? : राहुल गांधी
Daily Horoscope