• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

झुंझुनूं में एसीबी की कार्रवाई : एवीवीएनएल चिड़ावा की कनिष्ठ अभियंता 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

ACB action in Jhunjhunu: Junior Engineer of AVVNL Chirawa arrested red-handed while accepting a bribe - jhunjhunu News in Hindi

झुंझुनूं। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी झुंझुनूं इकाई ने सोमवार को एक सफल ट्रैप कार्रवाई करते हुए एवीवीएनएल चिड़ावा (झुंझुनूं) की कनिष्ठ अभियंता दीपीका को 15,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। शिकायत और सत्यापन: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि परिवादी ने एसीबी झुंझुनूं चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके परिचित के कृषि कनेक्शन की विद्युत लाइन बदलवाने की एवज में कनिष्ठ अभियंता दीपीका द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही है। सत्यापन के दौरान आरोपिया द्वारा 25,000 रुपये की मांग की गई थी, जिसे बाद में बातचीत के बाद 15,000 रुपये तय किया गया। रंगे हाथों गिरफ्तारी: एसीबी जयपुर रेंज की महानिरीक्षक एस. परिमला के सुपरविजन और झुंझुनूं के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार पूनियां के निर्देशन में गठित टीम ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए कनिष्ठ अभियंता दीपीका को परिवादी से 15,000 रुपये रिश्वत लेते हुए कार्यालय की टेबल की दराज से बरामद करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।
अग्रिम अनुसंधान: एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव और महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में आरोपिया से पूछताछ और अग्रिम कानूनी कार्रवाई जारी है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जाएगा।
एसीबी की विशेष जानकारी: यदि किसी व्यक्ति के विरुद्ध एसीबी में प्रकरण दर्ज होने की जानकारी मिले, तो प्रकरण की वस्तुस्थिति और उपलब्ध तथ्यों की जानकारी हेतु एसीबी की निर्धारित प्रक्रिया अनुसार औपचारिक रूप से सीधे संपर्क कर अपना पक्ष या स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया जा सकता है। एसीबी द्वारा दोषसिद्ध होने से पूर्व तथ्यों और प्रस्तुत स्पष्टीकरण का परीक्षण कर नियमानुसार ही अग्रिम कार्रवाई की जाती है। एसीबी के नाम पर किसी के भय या दबाव में आकर धोखाधड़ी का शिकार न बनें।
भ्रष्टाचार के विरुद्ध इस अभियान में सहयोग के लिए एसीबी के टोल-फ्री नंबर 1064 एवं व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 94135-02834 पर 24x7 संपर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-ACB action in Jhunjhunu: Junior Engineer of AVVNL Chirawa arrested red-handed while accepting a bribe
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jhunjhunu acb, anti corruption bureau, avvnl chidawa, junior engineer, bribe trap, rajasthan news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jhunjhunu news, jhunjhunu news in hindi, real time jhunjhunu city news, real time news, jhunjhunu news khas khabar, jhunjhunu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved