• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विवादित जमीन पर कब्जे के लिए निकला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, हथियार बरामद

Historyheater arrested for possession of disputed land, weapon recovered - jhunjhunu News in Hindi

झुंझुनू। डीएसटी और सिंघाना पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई कर थाना खेतड़ी के हिस्ट्रीशीटर अनिल उर्फ सुनील गुर्जर पुत्र बनवारी लाल (25) निवासी चिरानी थाना खेतड़ी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास मिले बैग से तीन अवैध देशी कट्टे, एक रिवाल्वर और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध थाना खेतड़ी और खेतड़ी नगर में लूट, जानलेवा हमला, मारपीट, जमीन पर अवैध कब्जे, आर्म्स एक्ट के 18 मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पूछताछ में निजामपुर मोड खेतड़ी पर किसी कीमती विवादित जमीन के कब्जे को लेकर बड़ी घटना के लिए हथियार लेकर जाना बताया। जिला पुलिस ने समय पर कार्रवाई कर घटना को होने से पहले ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसपी कच्छावा ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर अनिल उर्फ सुनील गुर्जर के बारे में डीएसटी टीम को सूचना मिली की आरोपी गांव माकड़ों की तरफ से सिंघाना कस्बे में अवैध हथियार लेकर बेचने के लिए पैदल पैदल आ रहा है।
इस पर एसएचओ सिंघाना भजना राम के निर्देश पर प्रोबेशनर एसआई अभिलाषा मय टीम और डीएसटी टीम द्वारा माकडो रोड पर नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान हाथ में कैरी बैग लेकर आता युवक पुलिस को देख भागने लगा। जिसे टीम ने घेर कर पकड़ लिया। कैरी बैग में तीन अवैध देशी कट्टे, एक रिवाल्वर व चार जिंदा कारतूस मिले। इस पर आरोपी को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Historyheater arrested for possession of disputed land, weapon recovered
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jhunjhunu, khetri, illegal country kattas, rajasthan, sp mridul kachhwa, crime news in hindi, crime news, jhunjhunu news, jhunjhunu news in hindi, real time jhunjhunu city news, real time news, jhunjhunu news khas khabar, jhunjhunu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved