• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जिला स्तरीय सम्मेलन में महिला लाभार्थियों का हुआ सम्मान

Women beneficiaries were honored in the district level conference - Jhalawar News in Hindi

झालावाड़। राज्य सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर शनिवार को उदयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसी के साथ प्रत्येक जिले में भी जिला स्तरीय महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। झालावाड़ जिले में जिला स्तरीय महिला सम्मेलन का आयोजन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में किया गया। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग, राजीविका, जेवीवीएनएल, महिला अधिकारिता विभाग एवं राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत महिला लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं में लाभान्वित एवं सम्मानित किया गया। जिला स्तरीय महिला सम्मेलन के दौरान राजीविका विभाग के माध्यम से 3 नमो ड्रोन दीदीयों तथा 8 लखपति दीदीयों का सम्मान जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर एवं जिले की महिला जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। इस दौरान 5 स्वयं सहायता समूहों को 15 हजार रुपए प्रति समूह रिवोल्विंग फण्ड के हस्तान्तरण हेतु चेक प्रदान किए गए। साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना अन्तर्गत राज्य सरकार द्वारा 1500 रुपए की अतिरिक्त किश्त योजना का शुभारम्भ किया गया जिसके तहत 5 महिला लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से राशि का हस्तांतरण किया गया।
वहीं महिला अधिकारिता विभाग के माध्यम से लाडो प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत जिले की दो लाभार्थियों को प्रथम किश्त के रूप में 2500 रुपए प्रति लाभार्थी की राशि का हस्तांतरण किया गया। इसके पश्चात् जेवीवीएनएल के माध्यम से 5 महिलाओं को 5 इलेक्ट्रिक कुकिंग सिस्टम का वितरण भी किया गया। इसी के साथ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अन्तर्गत 4 बच्चों को प्रोत्साहन किट वितरित किए गए। इस दौरान उच्च शिक्षा विभाग एवं राजकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय के माध्यम से विभिन्न स्कूटी वितरण योजनाओं के तहत अतिथियों द्वारा 5 बालिकाओं को स्कूटियों का वितरण किया गया।
इस दौरान जिला प्रमुख प्रेम बाई दांगी, मनोहरथाना विधायक गोविन्द रानीपुरिया, डग विधायक कालूराम मेघवाल, जिला प्रभारी आईएएस सौरभ स्वामी, जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़, नगर परिषद् के उप सभापति प्रदीप सिंह राजावत, नगर पालिका झालरापाटन की अध्यक्ष वर्षा चांदवाड़, पूर्व विधायक निर्मल सकलेचा, प्रधान भावना झाला, सीता बाई भील, शीला शर्मा, पूर्व जिला परिषद् सदस्य डॉ. अरूणा मीणा, पूर्व प्रधान लाली बाई सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
राज्य सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार, 15 दिसम्बर को दोपहर 1.30 बजे से राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के ऑडिटोरियम प्रांगण में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा अन्त्योदय सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। - PRO Jhalawar

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Women beneficiaries were honored in the district level conference
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pro jhalawar, jhalawar, womens conference, udaipur, chief minister bhajanlal sharma, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jhalawar news, jhalawar news in hindi, real time jhalawar city news, real time news, jhalawar news khas khabar, jhalawar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved