• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

झालावाड़ में भारी बारिश की चेतावनी, लोग अनावश्यक घरों से नहीं निकलेंः आलोक रंजन

Warning of heavy rain in Jhalawar, people should not leave their homes unnecessarily: Alok Ranjan - Jhalawar News in Hindi

झालावाड़। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर से जिले में अगले 24 घण्टे के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिसके अन्तर्गत 64.5 से 115.5 एमएम एवं भारी वर्षा की संभावना रहेगी। इसे देखते हुए जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने आमजन से अनावश्यक घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है।

जिला कलेक्टर ने बताया कि जिले में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए जिला मुख्यालय सहित समस्त ब्लॉक में विषम परिस्थितियों से निपटने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सम्पूर्ण तैयारियां कर ली गई है। जिले के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिला मुख्यालय पर उपस्थित रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही बाढ़ बचाव से संबंधित कार्य हेतु दो एसडीआरएफ टीम झालावाड़ एवं खानपुर में मय बचाव सामग्री के साथ तैनात की गई हैं। इसके अतिरिक्त सभी तहसील मुख्यालय पर नागरिक सुरक्षा के चार-चार एवं जिला मुख्यालय पर 12 स्वयं सेवक तैनात किए गए हैं। उन्होंने बताया कि झालावाड़ जिले से लगे हुए मध्य प्रदेश के आगर, राजगढ़ व शाजापुर जिलों तथा कालीसिंध बांध के जलग्रहण क्षेत्र में गत 24 घन्टों में अच्छी बारिश के कारण झालावाड़ जिले में बहने वाली आहू, कालीसिंध, परवन तथा छापी बांध में जल की आवक प्रारंभ हो गई है। जिसके मद्देनजर कालीसिंध बांध के दो गेट खोलकर लगभग 1200 क्यूसेक जल की निकासी कर कालीसिंध बांध को 80 सेमी खाली कर दिया गया है। भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए सभी संबंधित कार्मिकों को बांधों पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Warning of heavy rain in Jhalawar, people should not leave their homes unnecessarily: Alok Ranjan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jhalawar, yellow alert, meteorological center jaipur, district, 24 hours, heavy rainfall, district collector, alok ranjan, public appeal, stay home, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jhalawar news, jhalawar news in hindi, real time jhalawar city news, real time news, jhalawar news khas khabar, jhalawar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved