• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

वन धन विकास केन्द्रों के सदस्यों को प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास करें : कलेक्टर

Try to make the members of Van Dhan Vikas Kendras self-reliant by training them: Collector - Jhalawar News in Hindi

झालावाड़। वन धन विकास केन्द्रों के कार्यों के क्रियान्वयन एवं मॉनिटरिंग के लिए गठित जिला स्तरीय समन्वय एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में बुधवार को मिनी सचिवालय के सभागार में हुई। बैठक में जिला कलेक्टर ने कहा कि जिले में चिन्हित झालरापाटन, अकलेरा, मनोहरथाना व खानपुर क्षेत्र में वन धन विकास केन्द्रों के सदस्यों को विभिन्न रोजगार संबंधी प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जाए। जिला कलेक्टर ने कहा कि वन धन विकास केन्द्रों के द्वारा बीज संग्रहण कर वन विभाग को उपलब्ध कराने से वनधन विकास केन्द्रों को राजस्व अर्जन का अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान वन धन विकास केन्द्र के उपयोगिता प्रमाण की ऑडिट, खर्च हेतु बजट हेड बदलाव का अनुमोदन, वन धन विकास केन्द्र को आवंटित भवन की मरम्मत खर्च हेतु अनुमोदन, केन्द्रों में बिजली कनेक्शन के खर्च हेतु बजट हेड का अनुमोदन किया गया। साथ ही वनधन विकास केन्द्र के लिए भवन आवंटन व वर्कशेड निर्माण पर भी चर्चा की गई। जिस पर जिला कलेक्टर द्वारा सर्वे करवाकर अग्रिम कार्यवाही के निर्देश जिला परिषद् की अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी ऋतुराज महला को दिए गए। बैठक में उप वन संरक्षक वी. चेतन कुमार, अतिरिक्त जिला कलेक्टर नरेश कुमार मालव, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबंधक अमृतलाल मीणा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
जिला कलेक्टर की खानपुर में जनसुनवाई कलः
आमजन की परिवेदनाओं के निस्तारण के लिए गुरूवार 8 फरवरी को प्रातः 11 बजे उपखंड खानपुर की उप खंड स्तरीय जनसुनवाई पंचायत समिति खानपुर के वीसी रूम में जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में की जाएगी। इसके अतिरिक्त अन्य उपखंड स्तरीय जनसुनवाई संबंधित उपखंड अधिकारियों की अध्यक्षता में की जाएगी। इस दौरान ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Try to make the members of Van Dhan Vikas Kendras self-reliant by training them: Collector
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jhalawar, district level coordination and monitoring committee, van dhan vikas kendras, district collector, ajay singh rathore, mini secretariat, auditorium, implementation, monitoring, meeting, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jhalawar news, jhalawar news in hindi, real time jhalawar city news, real time news, jhalawar news khas khabar, jhalawar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved