• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जिला कलेक्टर ने कन्या महाविद्यालय की छात्राओं को स्कूटियों का किया वितरण

The District Collector distributed scooters to the girl students of Kanya Mahavidyalaya - Jhalawar News in Hindi

झालावाड़। राजकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय झालावाड़ में शनिवार को जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ के मुख्य आतिथ्य में कालीबाई भील स्कूटी योजना के तहत स्कूटी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूटी वितरण कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए जिला कलेक्टर ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि जिले की प्रतिभावान छात्राएं साधनों के अभाव में शिक्षा से वंचित न रहें इसलिए राज्य सरकार के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के तहत छात्राओं को स्कूटियों का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने सभी छात्राओं से स्कूटी का उपयोग शैक्षणिक कार्य में यातायात के नियमों की पालन करते हुए करने की बात कही। साथ ही उन्होंने अभिभावकों से कहा कि छात्राओं को स्कूटी चलाना सिखाएं, उनका ड्राईविंग लाईसेंस बनवाएं और उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर दें। उन्होंने सभी छात्राओं से कहा कि कड़ी मेहनत, लगन और जोश के साथ शिक्षा सहित अन्य क्षेत्रों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने का प्रयास करें।
इस दौरान जिला कलेक्टर ने कहा कि छात्राओं के ड्राईविंग लाईसेंस बनाने के लिए परिवहन विभाग के माध्यम से महाविद्यालय में शिविर आयोजित किया जाएगा। इस दौरान जिला कलेक्टर द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत लगभग 124 स्कूटियों का वितरण प्रतिभावान छात्राओं को किया गया। इस दौरान महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. चारूलता तिवारी, स्कूटी योजना प्रभारी अजय मीणा सहित महाविद्यालय की व्याख्याताएं उपस्थित रही। - PRO jhalawar

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The District Collector distributed scooters to the girl students of Kanya Mahavidyalaya
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pro jhalawar, jhalawar, scooty distribution, kalibai bhil scooty scheme, government postgraduate girls college, district collector, ias ajay singh rathore, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jhalawar news, jhalawar news in hindi, real time jhalawar city news, real time news, jhalawar news khas khabar, jhalawar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved