• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रंगीलो झालावाड़ कार्यक्रम में स्थानीय प्रतिभाओं ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

Local talents gave wonderful performances in the Rangilo Jhalawar program - Jhalawar News in Hindi

झालावाड़ । राज्य स्तरीय चन्द्रभागा (कार्तिक) मेले के दौरान जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में शुक्रवार रात्रि को मेला मैदान में ‘‘रंगीलो झालावाड़’’ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विधाओं में स्थानीय कलाकारों द्वारा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत अदिति शर्मा द्वारा मां सरस्वती एवं चन्द्रावती वंदना के साथ की गई। इसके पश्चात् चार्वी चतुर्वेदी एण्ड पार्टी द्वारा सत्यम शिवम सुन्दरम गीत की आकर्षक प्रस्तुति दी गई। दीपक चौहान ने तबला एवं मांड गायन केसरिया बालम तथा स्वरा जैन ने सत्यम शिवम सुन्दरम एकल गायन की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में दिशिका त्रिपाठी ने दिलवाले तेरा नाम गीत पर एकल नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को तारीफ करने पर मजबूर किया। हद्याशं शर्मा एण्ड पार्टी द्वारा ताण्डव नृत्य की प्रस्तुति ने सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पायल पवार ने केसरिया बालम गीत एकल नृत्य की प्रस्तुति दी। विनोद कुमार गौड़ ने तेरा चेहरा जब नजर आए गीत सुनाकर दर्शकों की तालियां बटोरी। इस दौरान रिशिका झाला व राधिका ने कालबेलिया नृत्य एवं अंशिका व्यास व मोहित गौड़ ने राजस्थानी गीत पर युगल नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। वहीं आयुषी सुमन व सुनिता चौहान ने राजस्थानी गीत पर, माही पारीक ने भवई तथा पलक कारपेन्टर ने आरंभ है प्रचण्ड गीत पर एकल नृत्य की प्रस्तुति दी। साथ ही यश्वी कुमारी सिंह ने ठुमरी एवं फिल्मी गीत व जया कश्यप ने मेरी आवाज ही पहचान है गीत की प्रस्तुति दी।
पूजा सोनी ने ठुमक चलत रामचन्द्र गीत पर कत्थक नृत्य एवं अंतिमा कुमारी शर्मा ने भुवनमोहिनी नृत्य नाटिका का प्रदर्शन किया। ओमेन्द्र सेन, नितिन वर्मा, आशुतोष राजोरिया, केशव सुमन (चाहत ग्रुप) ने गिटार के माध्यम से मनमोहक प्रस्तुति दी। इसके अतिरिक्त अंशिका व्यास व गरिमा गौतम ने एकल नृत्य व केशव सुमन ने बांसुरी वादन तथा मुरारी कुशवाहा ने भवई नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन नरेन्द्र दुबे एवं पुष्पलता दुबे द्वारा किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Local talents gave wonderful performances in the Rangilo Jhalawar program
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rangilo jhalawar program, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jhalawar news, jhalawar news in hindi, real time jhalawar city news, real time news, jhalawar news khas khabar, jhalawar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved