• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

उद्योगों से बदल रही झालावाड़ की तस्वीर - मुख्यमंत्री

झालावाड़। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्ष में प्रदेश में औद्योगिक विकास की रफ्तार तेजी से बढ़ी है। इससे झालावाड़ भी अछूता नहीं रहा है। आज औद्योगिक विकास के कारण प्रदेश के साथ-साथ झालावाड़ जिले की तस्वीर भी बदल रही है। सीएम राजे सोमवार को झालावाड़ जिले के उन्हेल में डग विधानसभा क्षेत्र के जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों से रूबरू हो रही थीं। उन्होंने उद्यमियों से कहा कि तीस साल पुराने झालावाड़ और आज के नए झालावाड़ में रात-दिन का अंतर आ गया है। आज हर क्षेत्र की औद्योगिक इकाइयां यहां का गौरव बढ़ा रही हैं। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। जनसंवाद के दौरान भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री से कहा कि आप गरीबों की मसीहा हैं। आपके द्वारा चलाई गयी यह योजना गरीबों के लिए वरदान है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि यह योजना नहीं होती, तो शायद हम भी आज यहां नहीं होते। मुख्यमंत्री ने बताया कि बीएसबीवाई के तहत तीन करोड़ रूपये के बीमा क्लेम से डग विधानसभा क्षेत्र के 14 हजार 500 लोग लाभान्वित हुए हैं। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत गम्भीर बीमारियों का इलाज कराने वाले लाभार्थियों धारा सिंह, लखन, हस्नेन, आयुषी, पिंकी, सुमित, कृष्णा, राधा, समरथ और शम्भू सिंह सहित अन्य बच्चों और उनके परिजनों से बातचीत की। उन्होंने बच्चों को दुलारा उनके स्वस्थ भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।
सीएम राजे जनसंवाद के दौरान वरिष्ठ नागरिक तीर्थ योजनाओं के लाभार्थियों से भी रूबरू हुईं। लाभार्थियों ने कहा कि उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि हवाई जहाज से तीर्थ यात्रा कर पाएंगे। राज्य सरकार ने उनके मन की मुराद पूरी की है। मुख्यमंत्री ने बताया कि देश की पहली इस योजना के तहत प्रदेश के 36 हजार वरिष्ठजनों को विशेष ट्रेन से और 5200 यात्रियों को हवाई जहाज से देश के विभिन्न तीर्थ स्थलों की यात्रा करवायी है। झालावाड़ जिले के 1500 लोगों ने ट्रेन से और 380 लोगों ने हवाई जहाज से यात्रा की है। मुख्यमंत्री ने राजश्री योजना की लाभार्थियों से भी बात की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jhalawar picture changing with industries - Chief Minister
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chief minister vasundhara raje, rajasthan cm, cm raje, rajasthan hindi news, jaipur hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jhalawar news, jhalawar news in hindi, real time jhalawar city news, real time news, jhalawar news khas khabar, jhalawar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved