झालावाड़/जयपुर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि किसी भी देश और प्रदेश की तरक्की में शांति एवं भाईचारा महत्वपूर्ण स्थान रखता है। सामाजिक सौहार्द एवं भाईचारे से ही विकास को गति मिलती है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में साढ़े चार सालों में आधारभूत विकास के साथ धरोहरों के संरक्षण के कार्य भी किए गए हैं, जिनसे हमारी आने वाली पीढ़ियों को गौरवशाली इतिहास की जानकारी मिल सकेगी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
राजे शुक्रवार को झालावाड़ जिले के अकलेरा उपखंड के जोगमंडी में काशी विश्वनाथ शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि राज्य में हर क्षेत्र में विकास आमजन की भागीदारी से ही संभव हुआ है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में आस्था एवं जागरण की परंपरा हमेशा से ही रही है। इसी का परिणाम है कि संत महात्मा के आशीर्वाद के कारण विकास के पथ पर हम आगे बढ़ सके हैं। उन्होंने समारोह में उपस्थित लोगों से सीधे रूबरू होते हुए कहा कि आपसे मेरा 30 साल पुराना रिश्ता है। लोगों के प्यार से ही प्रदेश की सेवा का मौका मिला है। उन्होंने पुरानी यादों का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ लोग आज दादा बन गए हैं और अब तीसरी पीढ़ी से भी हमारा उसी तरह का रिश्ता बना हुआ है। उन्होंने स्थानीय लोगों द्वारा सत्कार की परम्परा को भी क्षेत्र की विशेषता बताया। उन्होंने समारोह में काशी विश्वनाथ मंदिर की पहाड़ी पर ऐतिहासिक धूणी तक पक्की सड़क निर्माण कराने की घोषणा की।
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope