• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

झालावाड़ : सामूहिक विवाह के प्रमाण पत्र बनाने के बदले मांगी रिश्वत; ग्राम विकास अधिकारी 10,400 रुपये लेते गिरफ्तार

Jhalawar: Bribe Demanded for Issuing Mass Marriage Certificates; Village Development Officer Arrested While Accepting - Jhalawar News in Hindi

झालावाड़/जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की झालावाड़ चौकी ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत मऊ बोरदा (पंचायत समिति खानपुर) की ग्राम विकास अधिकारी (VDO) रजनी मीणा को 10,400 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सामूहिक विवाह सम्मेलन से जुड़ा है मामला एक सेवा समिति की महिला सदस्य ने 10 अप्रैल 2026 को एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि संस्था द्वारा 16 फरवरी 2026 को धानोद खुर्द में 26-27 जोड़ों का एक सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया था। विवाह के बाद जोड़ों के 'विवाह प्रमाण पत्र' (Marriage Certificate) बनवाने के लिए जब परिवादिया VDO रजनी मीणा से मिली, तो आरोपी ने प्रति प्रमाण पत्र 500 रुपये की मांग की।
सौदा : सत्यापन के दौरान आरोपी रजनी मीणा ने प्रति जोड़ा 400 रुपये के हिसाब से 26 जोड़ों के कुल 10,400 रुपये में काम करने पर सहमति जताई।
एसीबी कोटा रेंज के उप महानिरीक्षक ओमप्रकाश मीणा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रेरणा शेखावत के नेतृत्व में बुधवार को जाल बिछाया गया।
जैसे ही परिवादिया ने 10,400 रुपये की रिश्वत राशि रजनी मीणा को उसके कार्यालय में सौंपी, एसीबी टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया।
आरोपी के हाथ धुलवाने पर वे गुलाबी हो गए, जो रिश्वत लेने का पुख्ता प्रमाण है।
एसीबी की टीम फिलहाल आरोपी महिला अधिकारी से पूछताछ कर रही है और उसके आवास की तलाशी (Search) ली जा रही है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और अग्रिम अनुसंधान जारी है।
नोट: एसीबी ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी किसी काम के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो तुरंत टोल-फ्री नंबर या स्थानीय चौकी पर सूचित करें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jhalawar: Bribe Demanded for Issuing Mass Marriage Certificates; Village Development Officer Arrested While Accepting
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jhalawar acb trap, rajni meena vdo, bribe case rajasthan, khanpur panchayat samiti, anti-corruption bureau rajasthan, marriage certificate bribery\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jhalawar news, jhalawar news in hindi, real time jhalawar city news, real time news, jhalawar news khas khabar, jhalawar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved