• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सम्पूर्ण जिले में हुआ ’स्वच्छता ही सेवा अभियान’ का शुभारंभ

Cleanliness is service campaign launched in the entire district - Jhalawar News in Hindi

झालावाड़। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले में ‘‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’’ का शुभारंभ मंगलवार को सम्पूर्ण जिले के नगरीय निकाय क्षेत्रों सहित ग्राम पंचायत स्तर पर किया गया। नगर परिषद् झालावाड़ क्षेत्र में निकाली स्वच्छता रैली नगर परिषद् झालावाड़ द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत थीम स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता के तहत स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारम्भ किया गया। इस दौरान गढ़ परिसर में श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन रखा गया। श्रमदान के उपरांत गढ़ परिसर से मोटर गैराज तक स्वच्छता रैली निकाली गई। इस दौरान उपखण्ड अधिकारी संतोष कुमार मीणा द्वारा स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान नगरपरिषद् के सभापति संजय शुक्ला, उपसभापति प्रदीप सिंह राजावत, संजय जैन ताऊ, जिला परिषद् की अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी ऋतुराज महिला, नगर परिषद् के आयुक्त नरेन्द्र मीणा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त नगर पालिका झालरापाटन के तत्वावधान में स्थानीय चंद्रभागा परिसर में नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा मनीष चांदवाड़ के मुख्य आतिथ्य में स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारम्भ किया गया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि उक्त अभियान के तहत गली-मोहल्ले में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। जिसमें फोगिंग, डीडीटी का छिड़काव एवं नालियों को स्वच्छ किया जाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अतिथियों द्वारा 48 लाभार्थियों को नूतन गृह प्रवेश कलश और सम्मान कर चाबियां सौंपी गई। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों एवं लाभार्थियों ने स्वच्छता की शपथ ली।
इस दौरान अधिशासी अधिकारी हेमेंद्र सिंह, पूर्व विधायक निर्मल कुमार सकलेचा, महेश बटवानी, कपड़ा व्यापार संघ अध्यक्ष योगेश झड़िया सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं नगर पालिका झालरापाटन के कार्मिक उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त जिले की अन्य नगर पालिका अकलेरा, भवानीमण्डी एवं पिड़ावा में भी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारम्भ किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Cleanliness is service campaign launched in the entire district
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jhalawar, swachh bharat mission, swachhata hi seva abhiyan, swachhata rally, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jhalawar news, jhalawar news in hindi, real time jhalawar city news, real time news, jhalawar news khas khabar, jhalawar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved