• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सीएम राजे ने श्री नागेश्वर पाश्र्वनाथ तीर्थ में पूजा-अर्चना की

Chief Minister Vasundhera Raje pooja at Shri Nageshwar Peshawnath Tirtha - Jhalawar News in Hindi

झालावाड़। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने सोमवार को झालावाड़ जिले के उन्हेल स्थित श्री नागेश्वर पाश्र्वनाथ तीर्थ में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। राजे का इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट एवं ग्राम पंचायत उन्हेल की ओर से अभिनंदन किया गया। इस मौके पर राजे ने कहा कि विगत 30 वर्षाें में झालावाड़ जिले का अभूतपूर्व विकास हुआ।
उन्होंने कहा कि यहां विभिन्न पेयजल परियोजनाएं पूरी होने के साथ ही ट्रेन की शुरूआत, एयरपोर्ट, मेडिकल कॉलेज, विभिन्न उद्योगों की स्थापना, कृषि एवं उससे सम्बद्ध इकाईयों की स्थापना, सभी ग्राम पंचायतों में उच्च माध्यमिक विद्यालय, अच्छी सड़कों सहित विकास के कई महत्वपूर्ण काम हुए हैं। इससे यहां की दशा और दिशा तो बदली ही है, लोगों का जीवन स्तर भी बेहतर हुआ है। उन्होंने कहा कि विकास का यह क्रम आगे भी यूं ही जारी रहेगा।
इस अवसर पर सांसद दुष्यंत सिंह, जन अभाव अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष श्रीकृष्ण पाटीदार, विधायक रामचन्द्र सुनारीवाल, उप प्रधान देवेन्द्र कोठारी, उन्हेल सरपंच राजाबाई, मंदिर ट्रस्ट के सचिव दीपचन्द जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chief Minister Vasundhera Raje pooja at Shri Nageshwar Peshawnath Tirtha
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cm raje, rajasthan, pooja, shri nageshwar peshawnath tirtha, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jhalawar news, jhalawar news in hindi, real time jhalawar city news, real time news, jhalawar news khas khabar, jhalawar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved