• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का कोलाना हवाई अड्डे पर जनप्रतिनिधियों-अधिकारियों ने किया स्वागत

Chief Minister Bhajan Lal Sharma was welcomed by public representatives and officials at Kolana Airport. - Jhalawar News in Hindi

झालावाड़। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरूवार को विशेष विमान से जयपुर से झालावाड़ के कोलाना हवाई अड्डे पहुंचे, जहां से उन्होंने हैलिकॉप्टर से मांगरोल के लिए प्रस्थान किया। कोलाना हवाई अड्डे पर जिला प्रमुख प्रेम बाई दांगी, जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सहित जनप्रतिनिधियों ने उनकी अगवानी की। कोलाना एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जिला प्रमुख प्रेम बाई दांगी, आरपीएससी के पूर्व चेयरमेन श्याम सुन्दर शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय जैन ताऊ, पूर्व उप जिला प्रमुख भागचन्द दांगी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिको ने स्वागत किया। मांगरोल में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत के बाद मुख्यमंत्री पुनः हेलिकॉप्टर से कोलाना हवाई अड्डे पहुंचे तथा विशेष विमान से जयपुर के लिए प्रस्थान किया। इस दौरान जिला कलक्टर व पुलिस अधीक्षक सहित जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को विदाई दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chief Minister Bhajan Lal Sharma was welcomed by public representatives and officials at Kolana Airport.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jhalawar chief minister bhajan lal sharma, district collector ajay singh rathore, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jhalawar news, jhalawar news in hindi, real time jhalawar city news, real time news, jhalawar news khas khabar, jhalawar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved